लीगल

दिल्ली दंगे के मामले की जांच कर रहे अधिकारी को कोर्ट ने लगाई फटकार

दिल्ली दंगे के मामले की सुनवाई के दौरान आरोपियों को दिए जाने वाले दस्तवेज़ों कि प्रतियों को तैयार करने में देरी को लेकर पुलिस के एक अधिकारी को कड़कड़डूमा कोर्ट ने फटकार लगाई है (Delhi Riots).

कड़कड़डूमा कोर्ट ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण सिंह ने कहा कि अभियोजन पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ एक पूरक आरोपपत्र, फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) रिपोर्ट और सबूतों वाली एक पेन ड्राइव दाखिल की है. लेकिन जांच अधिकारी ने अभियुक्तों को दी जाने वाली प्रतियां तैयार नहीं की है.

उन्होंने कहा, मुझे इस बात पर भी गौर करना होगा कि जांच अधिकारी सुबह 10 बजकर 30 मिनट तक अदालत में पेश नही हुए और जब वे पेश हुए तब भी वे अभियुक्तों के लिए कोई प्रतियां नहीं लाए. जांच अधिकारी के कारण मामले की सुनवाई में देरी हुई है.

कोर्ट ने चार्जशीट और दस्तावेज 18 जुलाई तक सौंपने का आदेश दिया

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि जांच अधिकारी को निर्देश दिया जाता है कि वह अगली सुनवाई 18 जुलाई को चार्जशीट, दस्तवेज़ों की प्रति और पेन ड्राइव की एक प्रति आरोपियों को सौंपे.

अदालत ने कहा कि यह जानकारी उत्तर-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त (डीएसपी) को दी जाए जिससे जांच अधिकारी की इस लापरवाही पर कार्रवाई की जा सके और अगली सुनवाई की तारीख तक रिपोर्ट पेश की जाए. साल 2020 फरवरी में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में ये दंगे हुए थे और कई लोगों की जान गई थी.


ये भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा समाप्त होने तक फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ के रिलीज पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

 


-भारत एक्सप्रेस

 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

10 minutes ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

39 minutes ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

2 hours ago

‘भारत को एकजुट रखने के लिए जरूरी है UCC’: समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय विमर्श, रिटायर्ड जस्टिस संजय करोल और विशेषज्ञों ने रखे विचार

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…

3 hours ago