लीगल

16 वर्षीय लड़की को गर्भवती करने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति को उम्रकैद की सजा

तीस हजारी कोर्ट ने एक 16 वर्षीय लड़की को गर्भवती करने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति को आजीवन की सजा सुनाई है. व्यक्ति ने उसके साथ एक साल तक दुष्कर्म किया था और फरवरी में लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया था. दोषी अशिक्षित था, लेकिन उसने लड़की को उपहार, भोजन और मोटरसाइकिल की सवारी का लालच देकर फुसलाया था.

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बबीता पुनिया ने कहा कि ऐसे समाज में रहना बहुत डरावना है, जहां बच्चे असुरक्षित हैं. गिद्ध जैसे लोग अपनी हवस मिटाने के लिए उनका शिकार करते हैं. उन्होंने इसके साथ ही सरकार से पीड़िता को 19.5 लाख रुपए का मुआवजा देने को कहा है. न्यायाधीश ने कहा कि मुआवजे की राशि से उसकी पीड़ा की भरपाई नहीं की जा सकती, लेकिन वित्तीय सहायता से वह खुद को शिक्षित कर सकेगी व कुछ हद तक आत्मनिर्भर बन सकेगी.

दोषी के साथ नरमी बरतने से किया इनकार

अदालत ने बाहरी चोट नहीं होने के आधार पर दोषी के साथ नरमी बरतने से इनकार कर दिया और कहा कि उसने पीड़िता को जानबूझकर अपने साथ घर ले गया था जिससे उसके साथ दुष्कर्म कर सके. उसने कहा कि बलात्कार अपने आप में एक हिंसक अपराध है, जो न केवल शरीर पर, बल्कि पीड़िता के मन और आत्मा पर भी निशान छोड़ता है. अगर उसके शरीर पर कोई अतिरिक्त चोट नहीं है तो उस आधार पर सजा को कम नहीं किया जा सकता है.

अदालत ने यह भी कहा कि बच्चों के साथ बलात्कार न केवल कानूनी रूप से दंडनीय है, बल्कि नैतिक रूप से भी घृणित है. दोषी भले ही स्कूल नहीं गया है, लेकिन जो उसने जघन्य अपराध किया है, उसे उचित नहीं ठहराया जा सकता है. ऐसा कुछ भी नहीं है, जिससे पता चले कि उसकी निरक्षरता ने उसे अपराध करने के लिए प्रेरित किया.

ये भी पढ़ें: UP News: बदायूं में समधन बेटी के ससुर संग भागी, जेवर-रुपये और सिलेंडर तक ले गई

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

UP चुनाव में कितने पानी में बीजेपी, दो चुनौतियां और दो ताकतें; सीएम योगी कितने बड़े फैक्टर?

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कई चुनौतियों का सामना कर…

1 minute ago

दिल्ली वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख! 33 लाख नोटिस पर मच गया बवाल

Supreme Court Voter List Hearing: दिल्ली में 33 लाख वोटरों को नोटिस भेजे जाने और…

23 minutes ago

नुक्कड़ नाटक के जरिए सामाजिक बुराइयों पर चोट, ‘कला संकुल’ में मंचीय कला संगोष्ठी का आयोजन

नई दिल्ली के ‘कला संकुल’ में आयोजित मंचीय कला संगोष्ठी में नुक्कड़ नाटक की सामाजिक…

28 minutes ago

सोना हुआ धड़ाम! दुकानों के बाहर लगी किलोमीटर लंबी कतारें, जानिए किस देश में मचा हड़कंप; देखें VIDEO

Gold Price Fall China:सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद चीन के बाजारों में…

48 minutes ago

महाराष्ट्र मतदाता सूची विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, 33% नाम हटने पर याचिका पर जवाब तलब

महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम…

1 hour ago