Categories: दुनिया

Bangladesh में फिर हिंदू नेता की हत्या, घर से उनको जबरन उठा ले गए थे कट्टरपंथी; पुलिस ने केस तक दर्ज नहीं किया

Violence Against Hindus in Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बंद नहीं हो रहे. अब वहां के दिनाजपुर जिले में एक हिंदू नेता भाबेश चंद्र रॉय की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. चंद्र रॉय बांग्लादेश पूजा उद्यापन परिषद की बीराल इकाई के उपाध्यक्ष थे और हिंदू समुदाय में उनकी खासा लोकप्रियता थी.

उनकी हत्‍या की घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदुओं की चिंता बढ़ा दी है, और भारत सरकार ने घटना की कड़ी निंदा की है.

कॉल करने के बाद किडनैप, फिर बेरहमी से पीटा गया

चंद्र रॉय के पास गुरुवार को करीब 4:30 बजे एक अज्ञात नंबर से फोन आया था. उनकी पत्नी शांतना रॉय ने बताया कि कॉल करने वाले ने केवल यह पूछा कि चंद्र रॉय घर पर हैं या नहीं. कुछ ही देर बाद, दो मोटरसाइकिलों पर सवार 4 युवक उनके घर पहुंचे और चंद्र रॉय को जबरन उठाकर ले गए, जहां उन्हें बेरहमी से पीटा गया.

ये भी पढ़ें: Bangladesh: जेल भेजे गए पुजारी चिन्मय कृष्ण दास को नहीं छोड़ा गया, जमानत याचिका खारिज; खौफ में हिंदू अनुयायी

उसी दिन शाम को चंद्र रॉय को गंभीर हालत में एक वैन से उनके घर पहुंचाया गया. उसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, वहां से दिनाजपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस जांच में जुटी, लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ

बीराल पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी अब्दुस सबूर के मुताबिक, अभी इस घटना का मामला दर्ज नहीं हुआ है. हालांकि, उन्‍होंने कहा कि पुलिस जांच करेगी. चंद्र रॉय की पत्‍नी शांतना रॉय ने हमलावरों में से दो की पहचान करने का दावा किया है. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आ चुका है, जिससे लोगों में भारी गुस्सा है.

भारत सरकार ने कहा- अल्पसंख्यकों की रक्षा करें

रॉय की हत्या की घटना पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है. मंत्रालय ने कहा है कि यह घटना बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों की एक और कड़ी है. भारत ने मांग की है कि बिना किसी भेदभाव के, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी बांग्लादेश सरकार को निभानी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Bangladeshi Hindus: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर बोले कांग्रेस नेता- ‘मोदी सरकार की बातों में अब दम…’

भारत ने यह भी कहा कि बांग्लादेश अपने देश में हो रहे अत्याचारों से ध्यान भटकाने के लिए भारत पर मुस्लिम अल्पसंख्यकों के मुद्दे को लेकर टिप्पणी कर रहा है, जो कि कपटपूर्ण रवैया है.

बांग्लादेश में बिगड़ते हालात, हिंदुओं पर हमले जारी

5 अगस्त 2024 को शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद बांग्लादेश में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. बांग्लादेश हिंदू-बुद्धिस्ट-क्रिश्चियन यूनिटी काउंसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त से दिसंबर 2024 के बीच 32 हिंदू नागरिकों की हत्या, 133 मंदिरों पर हमले और 13 महिलाओं के उत्पीड़न के मामले सामने आए.

सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 1769 मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें 1415 मामलों में जांच पूरी हो चुकी है. हालात के मद्देनज़र भारत का दबाव बढ़ता जा रहा है कि बांग्लादेश अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे.

ये भी पढ़ें: Bangladesh में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार तुरंत होना चाहिए बंद, चिन्मय दास को किया जाए रिहा: RSS

  • भारत एक्सप्रेस
Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

3 minutes ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

4 minutes ago

नोबेल पुरस्कार 2026: दिमाग की नसों को रोशनी से कर पाएंगे कंट्रोल, जानिए उस खोज की कहानी जिसने न्यूरोसाइंस बदल दिया

Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…

20 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सड़क पर उतरा INDIA गठबंधन, EC मुख्यालय तक मार्च करेंगे सांसद

INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…

49 minutes ago

‘गया जी जाए बिना पितरों को मिलेगा मोक्ष!’ पितृपक्ष में पड़ने वाली इंदिरा एकादशी का क्यों है इतना महत्व?

Indira Ekadashi Importance: पितृपक्ष की इंदिरा एकादशी को पितरों के मोक्ष और आशीर्वाद के लिए…

57 minutes ago

उड़ान भरी, संपर्क टूटा और फिर मलबे में बदला विमान… नाइजीरिया में कैसे हुई 32 लोगों की मौत?

Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया में बेनिन सिटी से लागोस जा रहा सैन्य विमान ओंडो राज्य…

1 hour ago