लीगल

रेप के मामले में गिरफ्तार टीवी एक्टर आशीष कपूर को मिली जमानत

रेप के मामले में गिरफ्तार टीवी एक्टर आशीष कपूर को तीस हजारी कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. कोर्ट ने एक लाख रुपये की निजी मुचलके पर जमानत दे दिया है. कपूर को 2 सितंबर को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया गया था. 6 सितंबर को कोर्ट ने 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश भूपिंदर सिंह ने यह आदेश दिया है. कोर्ट ने आशीष कपूर को अपने फोन का लोकेशन हमेशा चालू रखने को कहा है. कोर्ट ने कहा कि जमानत के दौरान आशीष कपूर सबूतों से साथ छेड़छाड़ नही करेगा, हवाहों को प्रभावित नही करेगा. इसके अलावा कोर्ट ने पासपोर्ट सरेंडर करने का भी आदेश दिया है.

अदालत ने कहा कि पुलिस ने पांच दिन की रिमांड मांगी थी, जिसमें से केवल चार दिन की अनुमति दी गई. लेकिन आरोपी को तीन दिन बाद ही वापस भेज दिया गया. मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कहा कि रिकॉर्ड में मौजूद सामग्री, सीसीटीवी फुटेज आदि और इस तथ्य पर विचार किया कि जांच के लिए आरोपी की जरूरत नहीं है.

दिल्ली के सिविल लाइंस थाने में दर्ज हुआ था मामला

बता दें कि आशीष कपूर का इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान दर्ज नही हुआ है. दरअसल आशीष कपूर को महाराष्ट्र के पुणे में एक महिला द्वारा लगाए गए रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. कोर्ट ने कहा कि पुलिस ने मोबाइल फोन को बरामद करने की पुलिस ने कोशिश नहीं की और ना ही कानूनी रूप से तलाशी की कोई कार्रवाई की है. 27 वर्षीय महिला द्वारा दिल्ली के सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराने के बाद आशीष कपूर को गिरफ्तार किया गया था.

ये भी पढ़े: दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन की होगी सख्त निगरानी, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

सुबह-सुबह कांप उठी धरती! भारत के 2 राज्यों में भूकंप के ताबड़तोड़ झटके, अफगानिस्तान भी हिला

Earthquake News Today: असम के नगांव में 4.5 तीव्रता के भूकंप से तड़के धरती कांप…

9 minutes ago

सावधान! साध्य योग से ग्रहों की चाल में यू-टर्न, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत; पढ़ें आज का राशिफल

6 अक्टूबर 2026 मंगलवार को इंदिरा एकादशी, आश्लेषा नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग…

52 minutes ago