लीगल

ट्विशा मौत मामला: सास गिरिबाला की अग्रिम जमानत रद्द, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी; बेटे के साथ होगी आमने-सामने पूछताछ

ट्विशा मौत मामले में उसकी सास गिरिबाला सिंह की आने वाले समय में बढ़ सकती हैं मुश्किलें. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक सीबीआई गिरिबाला सिंह को जल्द गिरफ्तार कर सकती है. गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद सीबीआई ने अपनी जांच को तेज कर दिया है. वहीं गिरिबाला सिंह के बेटे और ट्विशा के कथित हत्या मामले में आरोपी समर्थ सिंह की कस्टडी सीबीआई को सौंप दी गई है. सूत्रों के मुताबिक एजेंसी दोनों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर संयुक्त तौर पर पूछताछ कर सकती है. सीबीआई के मुताबिक घटना से जुड़े मोबाइल नंबरों की सीडीआर और टावर लोकेशन सुरक्षित रखने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को पत्र भेजे गए हैं, उसकी रिपोर्ट जल्द आ सकती है. सीबीआई ने टेलीकॉम कंपनियों को 12 मई से 20 मई तक की सीडीआर सुरक्षित रखने को कहा है.

शव पर चोट के निशान और हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत रद्द

सीबीआई ने सवाल उठाया है कि ट्विशा के शव पर कई चोट के निशान थे लेकिन उनके पति और सास ने इसको लेकर कोई एक्सप्लेनेशन सब्मिट नहीं किया है, ऐसा क्यों? क्वेरी रिपोर्ट से साफ है कि डेड बॉडी पर निशान लीगेचर (शव को बांधने वाली रस्सी) से नहीं हो सकता है, तो डेड बॉडी पर चोट के निशान आए कहां से? एक दिन पहले ही मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने निचली अदालत से मिली अग्रिम जमानत को रद्द कर दिया है. तभी से गिरिबाला को अब गिरफ्तारी का डर सताने लगा है. भोपाल की निचली अदालत ने 15 मई को गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत दे दी थी. जिसको रद्द करते हुए हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने कहा कि मामले में गंभीर आरोप, जांच में सहयोग न करना और उपलब्ध साक्ष्यों की अनदेखी की गई थी.

परिवार के गंभीर आरोप

ट्विशा शर्मा 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई थी. 15 मई को इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी. ट्विशा के परिवार का आरोप है कि ट्विशा पर दहेज को लेकर परिवार का अत्याचार शुरू हो गया. लगातार मोटी रकम और कीमती सामान की मांग की जा रही थी. साथ ही ट्विशा के चरित्र पर झूठे आरोप भी लगाए जा रहे थे. साथ ही प्रेग्नेंट होने के बाद ट्विशा का अबॉर्शन करवा दिया गया. इसके अलावा बताया गया है ट्विशा को मानसिक बीमारी दिखाने के लिए दवाइयां दी जा रही थीं. 33 साल की ट्विशा नोएडा की रहने वाली थीं. वे एक एमबीए ग्रेजुएट, मॉडल और पूर्व मिस पुणे कंटेस्टेंट और योग टीचर थीं. एक डेटिंग एप के जरिए भोपाल के वकील समर्थ सिंह से उसकी मुलाकात हुई थी. शादी के बाद ट्विशा पति के साथ भोपाल शिफ्ट हो गई. ट्विशा की दिसंबर 2025 में शादी हुई थी. समर्थ सिंह एमपी सरकार में पूर्व लीगल एडवाइजर रह चुका है. उसकी मां जिला जज रह चुकी है.

ये भी पढ़ें: ED की कार्रवाई से भड़के समर्थक; केरल के पूर्व सीएम के आवास पर छापेमारी के बाद भारी बवाल, पुलिस का लाठीचार्ज

46 नंबरों की CDR से खुलासा और CBI जांच की सिफारिश

ट्विशा के पिता ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड से जुड़ी 46 मोबाइल नंबरों की सूची सार्वजनिक करते हुए बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि ट्विशा की मौत के अगले दिन उसकी सास और पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह ने प्रभावशाली लोगों को कॉल किए थे. वहीं मध्य प्रदेश सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 20 मई को ट्विशा के परिजनों से हुई मुलाकात के दौरान ट्विशा की मौत की सीबीआई से जांच करवाने का आश्वासन दिया था. बता दें कि ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह पेशे से वकील हैं, वह मध्य प्रदेश सरकार का स्टैंडिंग काउंसिल रह चुका है जबकि उनकी सास गिरिबाला सिंह पूर्व जिला जज हैं. इन दोनों पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

2 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

19 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

23 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

40 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

1 hour ago