लाइफस्टाइल

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Alert: फिटनेस का मतलब केवल रोजाना 10,000 कदम चलना नहीं है. बेहतर सेहत के लिए नियमित एक्सरसाइज, संतुलित खानपान, पर्याप्त नींद और दिनभर एक्टिव रहना भी उतना ही जरूरी है. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में फिट रहना हर किसी की प्राथमिकता बनता जा रहा है. ऐसे में कई लोग अपने फिटनेस ट्रैकर या मोबाइल पर रोजाना 10,000 स्टेप्स पूरे करने का टारगेट रखते हैं. हालांकि, विशेषज्ञों की सलाह है कि अच्छी सेहत के लिए केवल कदमों की गिनती पर निर्भर रहने के बजाय पूरी दिनचर्या पर ध्यान देना चाहिए.

हर दिन चलना है जरूरी

रोजाना पैदल चलना शारीरिक गतिविधि बढ़ाने का आसान तरीका है. इससे हृदय की सेहत बेहतर बनाए रखने और सक्रिय जीवनशैली अपनाने में मदद मिल सकती है. लेकिन हर व्यक्ति के लिए 10,000 कदम चलना अनिवार्य नहीं है. उम्र, शारीरिक क्षमता और स्वास्थ्य के अनुसार कदमों का लक्ष्य अलग-अलग हो सकता है. कम सक्रिय रहने वाले लोग शुरुआत में थोड़ी देर चलकर धीरे-धीरे अपनी गतिविधि बढ़ा सकते हैं.

पैदल चलने के साथ दूसरी शारीरिक गतिविधियों

स्वस्थ रहने के लिए पैदल चलने के साथ दूसरी शारीरिक गतिविधियों को भी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए. वयस्कों के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन सप्ताह में 150 से 300 मिनट की मध्यम तीव्रता वाली एरोबिक गतिविधि की सलाह देता है. इसके अलावा, सप्ताह में कम से कम दो दिन मांसपेशियों को मजबूत बनाने वाले व्यायाम करना भी फायदेमंद है.

लंबे समय तक बैठने से बचें

ऑफिस में लगातार बैठकर काम करना या लंबे समय तक स्क्रीन देखना शारीरिक गतिविधि को कम कर सकता है. इसलिए काम के बीच छोटे-छोटे ब्रेक लें, कुछ देर खड़े हों और संभव हो तो थोड़ी पैदल भी चलें. लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करना और छोटे कामों के लिए पैदल जाकर भी आप फिट रह सकते हैं.

नींद और खानपान को भी न करें नजरअंदाज

फिटनेस के लिए संतुलित आहार और पर्याप्त नींद भी जरूरी हैं. वयस्कों को आमतौर पर सात से नौ घंटे की अच्छी नींद लेने का लक्ष्य रखना चाहिए. भोजन में फल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन के अच्छे स्रोत शामिल करें तथा पर्याप्त पानी पिएं.

छोटी आदतें, बड़ा बदलाव

फिट रहने के लिए नियमित रूप से चलना, सक्रिय रहना, संतुलित भोजन करना और समय पर सोना जैसी छोटी आदतें लंबे समय में बेहतर जीवनशैली बनाने में मदद कर सकती हैं. इसलिए फिटनेस ट्रैकर पर केवल 10,000 कदमों का आंकड़ा देखने के बजाय अपनी पूरी दिनचर्या को स्वस्थ बनाने पर ध्यान दें.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

11 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

49 minutes ago

वृषभ राशि वालों की मेहनत लाएगी रंग, ऑफिस में होगी तारीफ; जीवनसाथी से बहस करने से बचें

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में…

1 hour ago