लाइफस्टाइल

Amla Benefits: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रामबाण है आंवला, महिलाओं की सेहत के लिए भी है फायदेमंद

Amla Benefits: भारतीय आयुर्वेद में आंवला को “अमृत फल” के रूप में जाना जाता है, जिसके फायदे न केवल शरीर को तरोताजा रखते हैं बल्कि इसे आयुर्वेद में भी गुणों की खान माना जाता है. आपको आंवला से बने पेय पदार्थ यानी जूस (आंवला स्क्वैश) के बारे में बताते हैं, जिसे ताजे आंवले के रस से बनाया जाता है और इसमें प्राकृतिक गुणों का खजाना छिपा है. यह पेय न केवल ताजगी प्रदान करता है, बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी देता है, जो इसे हर उम्र के लोगों के लिए एक आदर्श विकल्प बनाता है.

क्या हैं आंवला स्क्वैश?

आंवला स्क्वैश एक पेय है, जो आंवले से बनाया जाता है. इसे ताजे आंवले को धोकर, बीज निकालकर और रस निकालकर तैयार किया जाता है. इसमें आमतौर पर खांड (कच्ची चीनी) या चीनी मिलाई जाती है, ताकि इसका खट्टा-कसैला स्वाद संतुलित हो सके. यह 100 प्रतिशत प्राकृतिक और आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होता है, जिसमें कोई केमिकल नहीं होते. इसे पानी के साथ मिलाकर ठंडा परोसा जाता है, जो गर्मियों में ताजगी और सर्दियों में ऊर्जा प्रदान करता है.

आंवला स्क्वैश कई पोषक तत्वों से भरपूर

आंवला स्क्वैश विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, और फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है. ये पोषक तत्व इसे एक सुपरफूड बनाते हैं, जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाता है.

ये भी पढ़ें: डिप्रेशन का फौरन करा लें इलाज वरना हो सकते हैं इस बीमारी के शिकार, नई रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

सर्दी, खांसी के लिए रामबाण

आंवला स्क्वैश न केवल स्वाद में अनूठा है, बल्कि इसके नियमित सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं. इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं. यह शरीर को मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी, खांसी और फ्लू से बचाने में मदद करता है. इसके अलावा, इसमें मौजूद फाइबर की उच्च मात्रा पाचन को सुधारती है और कब्ज, अपच और गैस जैसी समस्याओं को दूर करती है.

त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी

साथ ही, इसका सेवन त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. आंवला स्क्वैश में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट कोलेजन उत्पादन को बढ़ाते हैं, जो त्वचा को चमकदार बनाता है और झुर्रियों को कम करता है. साथ ही यह बालों के झड़ने को भी रोकता है. इसके अलावा, यह हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है. इसका सेवन रक्तचाप को नियंत्रित करता है और धमनियों में ब्लॉकेज को रोकता है.

आंखों की रोशनी को बनाए बेहतर

साथ ही, आंवला स्क्वैश में मौजूद विटामिन ए और कैरोटीन आंखों की रोशनी को बेहतर बनाते हैं और उम्र से संबंधित मैक्यूलर डिजनरेशन के जोखिम को कम करते हैं. इसके एंटीऑक्सिडेंट्स मस्तिष्क को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाते हैं, जिससे मेमोरी और कॉन्गेटिव क्षमता में सुधार होता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

1 hour ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

2 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

4 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

4 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

4 hours ago