लाइफस्टाइल

क्या आप भी यूरिक एसिड की समस्या हैं परेशान? तो उचित मात्रा पानी पीना करें शुरू, जल्द मिलेगी राहत

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खानपान और रहन-सहन का असर सीधे हमारे शरीर पर पड़ता है. सुबह से लेकर रात तक हम तरह-तरह के फास्ट फूड, तले-भुने खाने और प्रोटीन से भरपूर चीजें खाते हैं. इस बीच हम यह ध्यान नहीं रखते कि इसका असर हमारे शरीर पर कैसे पड़ेगा. इसी लापरवाही के चलते हमारे शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा हो जाती हैं, जिनमें से एक है ‘यूरिक एसिड’ का बढ़ना. पहले यह परेशानी उम्रदराज लोगों में ही देखी जाती थी, लेकिन अब यह युवाओं में भी आम हो गई है. अब सवाल यह है की आखिर यूरिक एसिड बढ़ने के संकेत क्या है? शरीर में क्यों बढ़ने लगता है यूरिक एसिड? आइए जानते हैं इस बारे में.

यूरिक एसिड के संकेत

जोड़ों में दर्द, सूजन, चलने में दिक्कत और शरीर में अकड़न, ये सभी इसके संकेत हो सकते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस समस्या की जड़ हमारे शरीर के पाचन और मेटाबॉलिज्म में होता है?

शरीर में क्यों बढ़ता है यूरिक एसिड?

जब हम प्रोटीन से भरपूर चीजें खाते हैं, तो शरीर में प्यूरिन नाम का तत्व बनता है. अगर शरीर इसे सही से पचा नहीं पाता, तो यह यूरिक एसिड में बदल जाता है. अब अगर यह यूरिक एसिड समय रहते शरीर से बाहर न निकले, तो यह जोड़ों में जमा होकर दर्द और सूजन पैदा कर सकता है, या फिर किडनी में जाकर पथरी भी बना सकता है। इसका सबसे आसान, सस्ता और असरदार तरीका है ‘पानी’.

ये भी पढ़ें: थकान और कमर दर्द से राहत देता है ये आसन, मांसपेशियों के लिए है वरदान, तनाव को रखता है कोसों दूर

पानी यूरिक एसिड को कैसे करेगा कंट्रोल

पानी ही इस समस्या का सबसे बड़ा समाधान है. जैसे कोई झाड़ू घर की गंदगी साफ करता है, वैसे ही पानी शरीर में जमा जहर और बेकार तत्वों को बाहर निकालता है. जब आप पर्याप्त पानी पीते हैं, तो शरीर में बनने वाला यूरिक एसिड पेशाब के रास्ते बाहर चला जाता है. इससे शरीर साफ भी रहता है और जोड़ों पर इसका असर नहीं पड़ता. इसके अलावा, पानी पाचन क्रिया को भी बेहतर करता है, जिससे प्यूरिन ठीक से पचता है और यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने नहीं पाती.

कितना गिलास पीना चाहिए पानी?

अगर आप दिनभर कम पानी पीते हैं, तो शरीर में सूखापन बढ़ जाता है. इस वजह से किडनी ठीक से काम नहीं कर पाती और यूरिक एसिड धीरे-धीरे शरीर में जमा होने लगता है. इसलिए जिन लोगों को पहले से यूरिक एसिड की परेशानी है या जो प्रोटीन ज्यादा खाते हैं, उन्हें दिनभर में कम से कम 14 से 16 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए. इससे न सिर्फ यूरिक एसिड बाहर निकलता है, बल्कि जोड़ों में नमी बनी रहती है, जिससे सूजन और दर्द में भी राहत मिलती है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

9 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

9 minutes ago

जब चंद्रशेखर संग हेलिकॉप्टर से लगाया गांव का चक्कर, जानिए जेपी के सिताब दियारा से आखिरी सफर की कहानी

Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…

21 minutes ago

करोड़ों के इलाज से दम तोड़ रहीं सांसें! SMA मरीजों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की परमानेंट फंड की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…

26 minutes ago

सिर्फ चेतावनी नहीं, अब एक्शन चाहिए; दक्षिण एशिया में जानलेवा बनती गर्मी से निपटने के लिए भारत समेत 4 देश आए साथ

दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…

32 minutes ago