महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय! घर पर आसानी से ऐसे बनाएं चुकंदर का हेयर मास्क
सर्दियों में इन गलतियों की वजह से बढ़ सकता है गठिया का दर्द
Arthritis: ठंड के दिनों में गठिया की समस्या काफी देखने को मिलती है. आज देश भर में लाखों लोग इस बीमारी से प्रभावित हैं. इसमें सूजन, जोड़ों में दर्द, अकड़न जैसी समस्या आम है. आज के समय में यह बीमारी आम हो गई है और हर उम्र के लोगों को होने लगी है. अगर आप भी गठिया के मरीज हैं तो आपको अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए.
ऐसे फूड को डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए जो जोड़ों के दर्द को कम करें और कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए. अगर आप भी गठिया से पीड़ित हैं और सर्दियों के मौसम में गंभीर दर्द से परेशान नहीं होना चाहते हैं तो आइए जानते हैं, किन चीजों से परहेज करना चाहिए.
गठिया का दर्द अक्सर तब ट्रिगर करता है जब हम ठंड के संपर्क में आते हैं अब सर्दी के मौसम में वातावरण पहले से ही ठंडा रहता है तो ऐसे में हमें यह करना है कि हम खुद को गर्म रखने के लिए ऊनी कपड़े पहने, ठंडा पानी पीने से बचें, ठंडी तासीर वाले फलों के सेवन से बचें.
सर्दियों के मौसम में हम पानी कम पीते हैं. इस वजह से डिहाइड्रेशन हो जाता है और इसके कारण जोड़ो पर बुरा असर पड़ता है. ऐसे में आप कोशिश करें कि पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं और दर्द कम होता है.
ये भी पढ़ें:Weather Updates: उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, दिल्ली में गिरा पारा, दक्षिण में बारिश, जानें आज के मौसम का हाल
अगर आप गठिया की समस्या है जूझ रहे हैं तो ज्यादा लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठने से बचें, क्योंकि सर्दियों में आम लोगों को भी शरीर में अकड़न की समस्या हो जाती है और जोड़ों में दर्द दर्द काफी ज्यादा बढ़ सकता है.
गठिया के दर्द में आप बाहर का खाना या फिर फास्ट फूड खाने से परहेज करें. ये सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है. अपनी डाइट में ज्यादातर हेल्दी चीजों का ही सेवन करें. साथ ही बाहर का तला-भूना खाने से परहेज करें.
अगर आपको गठिया और जोड़ों में दर्द की शिकायत है, तो अपने डॉक्टर से फौरन संपर्क करें. ज्यादातर बुजुर्गों को सर्दी के दिनों में दर्द का सामना करना पड़ता है, जिस वजह से उन्हें चलने-फिरने में भी परेशानी होती है.
-भारत एक्सप्रेस
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…
New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…
दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…