Election 2023: आज चार राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना के विधानसभा चुनावों की मतगणना हो रही है. 4 राज्यों में हो रही मतगणना को लेकर भारी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. वहीं अलग-अलग राज्यों में अपनी-अपनी जीत के दावों के साथ कई पार्टियां तो अभी से जश्न मनाती हुई दिख रही हैं. दिल्ली में तो कांग्रेस मुख्यालय में अभी से जश्न की तैयारियां शुरु हो गई हैं. कांग्रेस मुख्यालय पर जीत का जश्न मनाने के लिए अभी से ‘लड्डू’ लाए गए हैं.
चार राज्यों के चुनावी नतीजों से पहले दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के बाहर पार्टी के समर्थक जश्न मनाते दिखे. वहीं जयपुर में मतगणना शुरू होने से पहले ही भाजपा नेता सतीश पूनिया के निवास के बाहर पटाखे फोड़े जाने लगे हैं. वहीं नतीजों से पहले अपनी-अपनी जीते के दावों का सिलसिला जारी है.
130 से अधिक सीटों से जीतेंगे- दिग्विजय सिंह
भोपाल (मध्य प्रदेश): कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, “मैं तो पहले भी कहता था और आज भी कह रहा हूं कि हम 130 से अधिक सीटों से जीतेंगे.” वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, “मैंने कोई रुझान नहीं देखे। मुझे 11 बजे तक कोई रुझान की तरफ देखने की आवश्यकता नहीं है। मैं बहुत आश्वस्त हूं. मुझे मध्य प्रदेश के मतदाताओं पर भरोसा है.”
स्पष्ट बहुमत, प्रचंड बहुमत- सी.पी. जोशी
राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा, “पूर्ण बहुमत, स्पष्ट बहुमत, प्रचंड बहुमत-यह जनता ने आशीर्वाद भाजपा को दिया है. आज कुशासन का अंत हो रहा है, असत्य हार रहा है और सुशासन आएगा, न्याय की जीत होगी और यही जनता ने जनादेश दिया है.”
इसे भी पढ़ें: Election Results 2023 Live Updates: मध्य प्रदेश में बीजेपी-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला
छत्तीसगढ़ के निवर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी प्रत्याशियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, “आज जनादेश का दिन है. सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं.” वहीं तेलंगाना में बीआरएस एमएलसी के. कविता ने कहा, “तेलंगाना के लोगों के आशीर्वाद से हम अच्छे से जीतकर सरकार में वापस आएंगे. हमें पूरा आत्मविश्वास है.”
Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…
New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…
दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…