लाइफस्टाइल

ऑस्ट्रिया के हॉलस्टैट में सेल्फी पर रोक! ओवरटूरिज्म से परेशान प्रशासन ने लकड़ी की बैरिकेड्स लगाईं, पर्यटकों में नाराजगी

Travel To Austria: सेल्फी लेने वाले पर्यटकों पर रोक लगाने का सिलसिला पूरे यूरोपीय देशों में फैल रहा है. ऑस्ट्रिया (Austria) के हॉलस्टैट (Hallstatt) में स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों को सेल्फी लेने से रोकने के लिए अस्थायी अवरोधक लगाए हैं. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हॉलस्टैट के मेयर ने कहा कि शहर के निवासी अकेले रहना चाहते हैं और पर्यटकों या बाहरी लोगों की कोई घुसपैठ नहीं चाहते हैं.

कहा जाता है कि सुरम्य ऑस्ट्रियाई चोटियों में स्थित हॉलस्टैट की लुभावनी पृष्ठभूमि डिज्नी की एनिमेटेड फिल्म फ्रोजन में अरेन्डेल के काल्पनिक गांव से इंस्पायर्ड है. हॉलस्टैट टाउन में लगभग दस लाख पर्यटक हर साल आते हैं, जिनमें से बहुत सारे लोग आश्चर्यजनक दृश्यों के साथ सेल्फी क्लिक करने की मांग करते हैं. हालाँकि, इस शहर में पर्यटकों को सेल्फी लेने से रोकने के लिए अब लकड़ी की बाड़ लगाई जा रही हैं. पर्यटकों के सेल्फी लेने के दौरान लकड़ी की इन बाड़ से शहर के खूबसूरत दृश्य स्‍पष्‍ठ नजर नहीं आ पाते, ऐसे में लोग सेल्‍फी भी नहीं खींच पाते.

‘स्‍थानीय लोग चाहते हैं शोर-शराबे से मुक्ति’

हॉलस्टैट के प्रशासन के इस कदम की सोशल मीडिया पर बहुत-से लोग आलोचना कर रहे हैं. विदेशी लोगों का कहना है कि ऐसा करके खूबसूरत वादियों वाले शहर तक पर्यटकों की पहुंच सीमित की जा रही है. इससे कइ लोगों की खुशियां छिन जाएंगी, जो इसके लिए ऑस्ट्रिया आते थे. वहीं, ऑस्ट्रिया में इस कदम को स्थानीय लोगों को खुश करने की बड़ी तरकीब के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि यह बाहरी लोगों द्वारा दर्शनीय स्थलों पर व्यवधान और उनके “शोर-शराबे” से मुक्ति दिलाएगा.

‘आगंतुकों की संख्या बढ़ रही, इसे कम करेंगे’

हॉलस्टैट के मेयर, एलेक्जेंडर शुट्ज़ ने कहा कि उनका इरादा स्थानीय निवासियों को ध्यान में रखते हुए पर्यटकों से शांति बनाए रखने के लिए एक बैनर लगाने का था. हालांकि, कोविड-संबंधी गाइडलाइंस के बावजूद, यहां आगंतुकों की संख्या बढ़ रही है और ऑस्ट्रियाई शहर ओवरटूरिज्म की जांच करने का लक्ष्य बना रहा है. अब तक, हॉलस्टैट प्रशासन ने प्रत्येक दिन शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों, बसों और कारों की संख्या पर एक लिमिट तय कर दी है.

यह भी पढ़ें: 52 साल की उम्र में सोनू निगम पर टूटा दुखों का पहाड़, गंभीर बीमारी से जूझ रहे ‘सुरों के बादशाह’; VIDEO शेयर कर बयां किया अपना दर्द

वर्ल्‍ड हैरिटेज साइट है हॉलस्टैट

बता दें कि हॉलस्टैट, यूनेस्को द्वारा घोषित एक वर्ल्‍ड हैरिटेज साइट है, जिसकी खूबसूरती दुनियाभर के पर्यटकों को लुभाती है. इन दिनों यहां न अधिक गर्मी है और न ही ज्‍यादा ठंड है. यह जगह प्राकृतिक रूप से काफी सुहावने वातावरण वाली है. हॉलस्टैट को यूरोप में नमक के खनन के लिए भी जाना जाता है, जो पहाड़ों और झीलों से घिरा हुआ है.

इटली के पोर्टोफिनो शहर में भी सख्‍त नियम

हालाँकि, हॉलस्टैट एकमात्र ऐसी यूरोपीय टूरिज्‍म साइट नहीं है जो पर्यटकों को सेल्फी लेने से रोकना चाहती है, बल्कि इतालवी रिवेरा पर स्थित पोर्टोफिनो शहर ने भी इसी तरह के नियमों को लागू किया है. वहां नो-वेटिंग ज़ोन की शुरुआत की गई है, साथ ही घाट या वादियों के आसपास बहुत देर तक ठहरने पर दंडात्मक जुर्माना लगाया जाता है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

ब्रेंट क्रूड पहुंचा 114 डॉलर के पार, क्या आम आदमी की जेब पर पड़ेगी भारी मार?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड के 114 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने और शेयर बाजार…

12 minutes ago

भूख से मर जाएगा पाकिस्तान? ईरान बॉर्डर बंद होते ही गैस की किल्लत, दाम सुन उड़ जाएगा होश

Pakistan LPG Crisis: पाकिस्तान और ईरान के बीच प्रमुख सीमा क्रॉसिंग बंद होने के बाद…

35 minutes ago

‘मुझे बना दो जल्लाद…’ मुस्कान को अपने हाथों फांसी चढ़ानें के लिए महिला नेता ने DM को लिखा पत्र

मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में नया मोड़ आया है. हिंदू महासभा की नेता मीरा…

53 minutes ago