लाइफस्टाइल

महिलाओं के लिए विशेष लाभकारी बद्ध कोणासन, मन को शांत तो तन को रखता है स्वस्थ

भारतीय योग पद्धति के पास कई समस्याओं का इलाज है. योगासन शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित करने का एक प्रभावी और सरल माध्यम है. ऐसा ही एक आसन है बद्ध कोणासन, जो न केवल शरीर को लचीला बनाता है, बल्कि मानसिक शांति भी देने में सक्षम है.

तितली आसन या बटरफ्लाई पोज

बद्ध कोणासन, जिसे तितली आसन या बटरफ्लाई पोज भी कहते हैं, जिसमें दोनों पैरों के तलवों को आपस में जोड़कर बैठा जाता है. यह आसन जांघों और घुटनों को खोलने में मदद करता है और वहां से संबंधित समस्याओं को खत्म करने में कारगर है.

बद्ध कोणासन के नियमित अभ्यास से शारीरिक लचीलापन, मानसिक शांति और आंतरिक ऊर्जा में वृद्धि होती है. यह आसन आजकल की जीवनशैली के हिसाब से और भी कारगर है. यह तनाव और शारीरिक समस्याओं से निपटने का प्रभावी और सरल तरीका है. इसके अलावा, यह आसन रक्त संचार को बेहतर बनाता है और शरीर में ऊर्जा का संचार करता है.

महिलाओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी 

भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अनुसार, बद्ध कोणासन महिलाओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी है क्योंकि यह मासिक धर्म की समस्याओं को कम करता है और प्रजनन अंगों को स्वस्थ रखता है. इसके साथ ही यह जांघों और कमर की मांसपेशियों को भी लचीला बनाता है. यह आसन गर्भावस्था के दौरान भी उपयोगी हो सकता है, जिससे कमर और जांघों की मांसपेशियां लचीली बनती हैं.

बद्ध कोणासन के नियमित अभ्यास से कई फायदे मिलते हैं. यह ध्यान और श्वास पर केंद्रित होता है, जो मन को शांत करता है. यह आसन रीढ़ को सीधा रखने में मदद करता है, जिससे पीठ दर्द में राहत मिलती है.

बद्ध कोणासन का एक प्रमुख लाभ यह है कि यह ध्यान और श्वास पर केंद्रित होता है. गहरी सांस लेने और मन को शांत करने की प्रक्रिया तनाव और चिंता को कम करती है. यह मानसिक स्थिरता प्रदान करता है और आधुनिक जीवनशैली में व्यस्तता के बीच मन को सुकून देता है.

हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि बद्ध कोणासन का अभ्यास सही तकनीक के साथ करना जरूरी है. कूल्हों, घुटनों या रीढ़ में चोट की स्थिति में विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए. शुरुआती लोगों को धीरे-धीरे और कम समय के लिए अभ्यास शुरू करना चाहिए, ताकि शरीर को आसन की आदत हो सके.

Bharat Express Desk

Recent Posts

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

16 minutes ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

23 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

29 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

47 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

51 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

1 hour ago