Best time to drink milk: दूध हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है. यह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए आवश्यक आहार माना जाता है. दूध से शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है, जो अंगों के विकास में मदद करता है. इसके अलावा इसमें कैल्शियम, थायमिन, निकोटिन एसिड और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करते हैं.
दूध पीने का समय व्यक्ति की दिनचर्या और आदतों पर निर्भर करता है. कुछ लोग इसे सुबह नाश्ते में शामिल करते हैं, जबकि कुछ रात को सोने से पहले पीना पसंद करते हैं. अगर आप रोजाना दूध पीते है इसके बावजूद भरपूर लाभ नहीं मिल रहे हैं, तो इसका मतलब दूध सेवन सही समय पर नहीं हो रहा हो.
डाइटिशियन के अनुसार, अच्छी नींद पाने के लिए गर्म दूध का सेवन प्राचीन समय से किया जाता रहा है. दूध में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं जो न केवल नींद में सुधार करते हैं बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करने में मदद करते हैं. इसमें मौजूद ट्रिप्टोफैन, एमिनो एसिड, सेरोटोनिन और मेलाटोनिन जैसे तत्व शरीर को आराम देते हैं और नींद लाने में सहायक होते हैं. यदि आप दूध में केसर या शहद मिलाकर पीते हैं, तो यह और भी अधिक फायदेमंद हो सकता है.
दूध के नियमित सेवन से शरीर को कैल्शियम, विटामिन डी और प्रोटीन जैसे आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं, जो हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत जरूरी हैं. यह मांसपेशियों के बेहतर कार्य में मदद करता है और प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाता है. इसके अलावा, दूध में मौजूद फॉस्फोरस शरीर में ऊर्जा उत्पादन की प्रक्रिया को भी बेहतर बनाता है.
अगर आपको दूध से एलर्जी है या इसे पचाने में परेशानी होती है, तो आपको इसे पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं है. आप इसके विकल्प के रूप में लैक्टोज-फ्री दूध या प्लांट-बेस्ड दूध, जैसे बादाम या सोया दूध का सेवन कर सकते हैं. इसके अलावा, दूध की तुलना में दही में कम लैक्टोज होता है, जिससे इसे पचाना आसान हो जाता है.
पोषण विशेषज्ञों के अनुसार, वयस्कों को प्रतिदिन 1 से 3 कप दूध पीना फायदेमंद होता है. यह मात्रा शरीर को पर्याप्त कैल्शियम, विटामिन डी और प्रोटीन प्रदान करती है, जिससे हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत रहती हैं.
आप दिन के किसी भी समय दूध का सेवन कर सकते हैं, लेकिन सोने से पहले गर्म दूध पीना अधिक लाभकारी होता है. यह शरीर में मेलाटोनिन हार्मोन के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है. वहीं, दिन के समय दूध पीने से पेट भरा रहता है, जिससे अतिरिक्त खाने की आदत कम होती है. अपनी दिनचर्या और आहार संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, आप दूध को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…
दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…
RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…
Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…
Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…