लाइफस्टाइल

Benefits of Betel Leaves: सेहत के लिए रामबाण है पान का सेवन, फायदे जान दंग रह जाएंगे आप

Benefits of Betel Leaves: सनातन धर्म में पान खाने की परंपरा सदियों पुरानी है. यह परंपरा आज भी बदस्तूर जारी है. शायद यही वजह कि आज भी भारत में बड़ी संख्या में पान खाने वाले हैं. ये बात अलग है कि कुछ लोग इसका सेवन नशे के रूप में तो कुछ लोग शौक से करते हैं, लेकिन ये जानकर आपको हैरानी होगी कि पान खाने से हमें कई गंभीर बीमारियों से छुटकारा मिल सकती है. आइए जानते हैं पान के पत्ते चबाने के फायदे.

आपको बता दें कि पान के पत्ते को एक प्राचीन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी के रूप में जाना जाता है. पान के पत्तों में प्रोपेन, टैनिन, एल्केलॉयड और फिनाइल जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो हमारे शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं. पान के पत्तों को चबाने से शरीर के दर्द और यूरिक एसिड को कम करने में मदद मिल सकती है. हांलांकि इस बात का विशेष ध्यान रखें, कि पान के पत्तों का सादा सेवन करें, भूलकर भी पान का सुपारी, तंबाकू, कत्था, चूना के साथ सेवन ना करें, वरना ये फायदे की जगह आपको नुकसान पहुंचा सकता है.

पान के पत्तों को चबाने के 5 चमत्कारी फायदे

यूरिक एसिड कंट्रोल

पान का पत्ता शरीर में बढ़ रहे यूरिक एसिड को कम करने में मदद करता है. ऐसे में अगर आप बढ़ते यूरिक एसिड से परेशान हैं तो नियमित रूप से पान के पत्ते चबाएं. यदि आप चाहें तो इसका शरबत बनाकर भी सेवन कर सकते हैं.

पाचन तंत्र दुरुस्त

पान के पत्ते का सेवन करने से पेट से जुड़ी कब्ज-गैस जैसी समस्या विशेषतौर पर पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मदद मिलती है. इससे नियमित चबाने से कब्ज एसिडिटी और अल्सर जैसी समस्याओं से भी निजात मिल सकती है.

दांतों के दर्द से निजात

अगर आप दांत दर्द जैसी समस्या से पीड़ित हैं तो पान के पत्तों का सेवन कर सकते हैं. पान के पत्तों को चबाने से दांत से जुड़ी कई परेशानियों से निजात मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: क्या आप पथरी से है परेशान तो खाएं यह बीज? शरीर से बाहर निकालने में मददगार, तुरंत मिलती है राहत!

मसूड़ों में सूजन

अगर आप मसूड़ों में सूजन या गांठ जैसी परेशानियों से से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो पान के पत्तों का नियमित सेवन कर सकते हैं. बता दें कि पान के पत्तों में मौजूद तत्व मसूड़ों की सूजन को कम करते हैं और मसूड़ों में उभरी हुई गांठों को भी ठीक करते हैं.

डायबिटीज कंट्रोल

अगर आप शरीर में बढ़ते शुगर लेवल को कंट्रोल करना चाहते हैं तो पान की पत्तियों का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. बता दें कि पान के पत्तियों में मौजूद तत्व शुगर लेवल को बढ़ने से रोकते हैं. इसके अतिरिक्त, सर्दी, एलर्जी, सिरदर्द या शरीर के किसी हिस्से में आई सूजन या चोट से छुटकारा पाने के लिए पान के पत्ते चबाना फायदेमंद होता है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

7 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

8 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

9 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

10 hours ago