Baaghi 4 Box Office Collection: विवेक अग्निहोत्री के ‘द बंगाल फाइल्स’ के साथ रिलीज हुई ‘बागी 4’ बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है. ऐसा माना जा रहा था की इन दोनें फिल्मों में अच्छा-खासी तकरार देखने को मिलेगी लेकिन पहले ही दिन से बागी 4 बंगाल फाइल्स से काफी आगे चल रही है.
बड़े पर्दे पर ए. हर्षा द्वारा निर्देशित बागी 4 दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में है जिसमें वो जबरदस्त एक्शन मोड में दिख रहे है. इस फिल्म को लेकर क्रिटिक्स ने भी अच्छे रिव्यू दिए है. वहीं इसी के साथ रिलीज हुई द बंगाल फाइल्स अभी तक कुछ खास मुकाबला नहीं कर पाई. अब बागी 4 के 10वें कलेक्शन डे को लेकर अकड़े आ गए है. ऐसे में आइए जानते है की इसका अब तक का कितना कलेक्शन रहा है.
आपको बता दें की इस फिल्म में टाइगर के साथ संजय दत्त, हरनाज संधू और सोनम बाजवा का भी अहम किरदार है. कलेक्शन की बात करें तो, बागी 4 ने अपने रिलीज के दिन से ही काफी अच्छी शुरुआत कर रखी है, इसने पहले ही दिन में 12 करोंड़ का कलेक्शन किया था, जो अब तक के 10 दिनों में सबसे ज्यादा कलेक्शन है. अनुमानन, इस फिल्म ने अब तक 49 करोंड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.
बागी 4 ने पहले दिन 12 करोड़ का कलेक्शन किया जिसके बाद, दुसरे दिन में 9.25 करोड़, तीसरे दिन 10 करोड़, चौथे दिन में 4.5 करोड़, डे 5 में 4 करोड़, डे 6 में 2.65 करोड़, डे 7 में 2.1 करोंड़, आठवें दिन 1.25 करोड़, 9वें दिन 1.85 करोड़ और ऐसे ही डे 10 पर 2.15 करोड़ का कलेक्शन किया.
ये भी पढे़ं: Rise and Fall में Pawan Singh का खुलासा, पहली पत्नी और रिश्तों की बताई सच्चाई, बोले- ‘वो देवी थी’
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…