लाइफस्टाइल

गर्मियों में सेहत के लिए वरदान है ‘सत्तू’ का सेवन, वेट लॉस से डायबिटीज तक देता हैं फायदे

Sattu Benefits: गर्मी की मार से बचने के लिए लोग अलग-अलग किस्म की ड्रिंक पीते हैं, ताकि वे भीषण गर्मी में किसी बीमारी का शिकार न हो पाएं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी देशी ड्रिंक के बारे में बताएंगे, जिसे पीने से न केवल शरीर हाइड्रेट रहता है, बल्कि यह पीने में भी काफी पौष्टिक होता है. साथ ही आपको इससे होने वाले फायदों के बारे में भी बताएंगे.

सेहत के लिए फायदमेंद है सत्तू (Sattu Benefits)

दरअसल, यहां बात ‘सत्तू’ की हो रही है, जिसे गर्मी में वरदान कहना गलत नहीं होगा. ‘सत्तू’ एक पारंपरिक भारतीय आहार है, जिसे गर्मियों के दौरान पोषण और ताजगी का खजाना माना जाता है. ‘सत्तू’ स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. यह शरीर को ठंडक, ऊर्जा और पोषक तत्व प्रदान करता है, जो हर वर्ग के लोगों के लिए लाभकारी है.

पाचन को बनाए बेहतर

रिपोर्ट के मुताबिक, गर्मियों में सत्तू का ठंडा करने वाला गुण इसे एक शानदार पेय बनाता है. इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है और ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम, जो पाचन को बेहतर करता है. फाइबर मल त्याग को सामान्य करता है, कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है. यह प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन जैसे खनिजों से भरपूर होता है, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हैं.

ये भी पढ़ें: उम्र बढ़ने के साथ आखिर क्यों बढ़ती है पेट की चर्बी? वैज्ञानिकों ने बताया इसका असली कारण 

हर वर्ग के लिए फायदेमंद

‘सत्तू’ भारतीय उपमहाद्वीप में काफी लोकप्रिय है. इसका सेवन भारत के कई हिस्सों जैसे झारखंड, बिहार, पंजाब, उत्तराखंड और यूपी में किया जाता है. यह गेहूं, चना, जौ और अन्य अनाज से बनाया जाता है और इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और खनिज भरपूर मात्रा में होते हैं.

शरीर को ठंडा रखने में करता है मदद

‘सत्तू’ शरीर को ठंडा रखने का काम करता ही है. साथ ही इसका सेवन करने से पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है और यह शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करता है. इसके अलावा, ‘सत्तू’ के सेवन को वजन घटाने में भी कारगर माना जाता है.

गर्मियों में सत्तू के शरबत का करें सेवन

‘सत्तू’ का सेवन शरबत, लड्डू, पराठा और चपाती के रूप में किया जा सकता है. इसका शरबत गर्मियों में प्यास बुझाने के लिए एक बेहतरीन पेय माना जाता है, जो शरीर को गर्मी से बचाता है और तापमान भी ठंडा करने का काम करता है.

डायबिटीज और दिल के लिए वरदान

इसके अलावा, सत्तू में अघुलनशील फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, जो आंतों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है. यह कब्ज, एसिडिटी और भारी या चिकने भोजन से होने वाली समस्याओं से राहत दिलाता है. साथ ही सत्तू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत अच्छा है. यह खून में शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखता है और ब्लड प्रेशर को भी संतुलित करता है. इसमें मौजूद उच्च फाइबर कोलेस्ट्रॉल की समस्या वाले लोगों के लिए फायदेमंद है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

28 minutes ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

44 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

48 minutes ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

50 minutes ago