लीगल

अदालत ने पत्नि की हत्या के मामले में पति समेत 6 लोगों को दिया दोषी करार

रोहिणी कोर्ट ने बवाना इलाके में वर्ष 2018 में एक स्कूल शिक्षिका की हुई हत्या के मामले में उसके पति सहित छह लोगों को दोषी करार दिया है. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धीरेंद्र राणा ने कहा कि अभियोजन पक्ष अभियुक्त मंजीत सहरावत, एंजल गुप्ता, धर्मेंद्र, दीपक, विशाल उर्फ जॉनी और शहजाद सैफी के खिलाफ मामला संदेह से परे साबित करने में सफल रहा है. सभी आरोपियों ने आपराधिक साजिश को अंजाम देने में सक्रिय भूमिका निभाई थी.

अदालत ने अपने 129 पेजों के आदेश में कही ये बात

अदालत ने अपने 129 पेजों के आदेश में कहा कि अभियोजन पक्ष ने सभी आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ मामला सफलतापूर्वक साबित कर दिया है. न्यायाधीश ने अभियोजन पक्ष के दो गवाहों की गवाही और सुनीता की डायरी से प्राप्त साक्ष्य का अवलोकन किया, जिससे पता चला कि मंजीत और एंजेल के बीच विवाहेत्तर संबंध थे और वो लगातार उनके रिश्ते पर आपत्ति जता रही थी.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लघंन, नौशेरा, सुंदरबनी, बारामूला और अखनूर में की फायरिंग, भारतीय सेना ने दिया कड़ा जवाब

हमलावरों ने गोली मारकर कर दी थी हत्या

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि मंजीत और सुनीता के बीच तलाक की कोई संभावना नहीं थी. सुनीता (38) की 29 अक्टूबर 2018 की सुबह करीब आठ बजे घर से निकलते समय हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. प्रारंभिक जांच के बाद महिला के पति मंजीत और उसकी प्रेमिका एंजल गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था.

पत्नि को रास्ते से हटाने की रची थी साजिश

मंजीत अपनी पत्नी के उसका प्रेम संबंध का विरोध करने के बाद उसे रास्ते से हटाने के लिए एंजल के सौतेले पिता राजीव गुप्ता के साथ साजिश रची थी. राजीव गुप्ता के ड्राइवर दीपक ने अपने मामा धर्मेंद्र की मदद से दो शार्पशूटर विशाल व शैफी को सुपारी दी थी. इन दोनों ने इलाके की रेकी कर सुनीता को तीन गोलियां मारी थी. इस मामले से राजीव गुप्ता के खिलाफ सुनवाई मार्च में अलग कर दिया गया है, क्योंकि वह एक समय तक भगौड़ा अपराधी घोषित रहा था.

-भारत एक्सप्रेस
गोपाल कृष्ण

Recent Posts

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

1 minute ago

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

22 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

1 hour ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

1 hour ago