लाइफस्टाइल

नींद पूरी न होने से नहीं बल्कि इन 4 कारणों से होते हैं आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स, जानें

Causes Of Dark Circle: आंखों के डार्क सर्कल सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी एक बड़ी समस्या है. आंखों के आसपास काले घेरे यानि की डार्क सर्कल होने पर अक्सर लोग नींद की कमी को जिम्मेदार ठहराते हैं. डार्क सर्कल आपकी खूबसूरती में ग्रहण लगा देते हैं. इसे छुपाने के लिए महिलाएं लग्जरी मेकअप प्रोडक्ट्स और चश्मे का इस्तेमाल करती हैं और क्रीम और ट्रीटमेंट पर भी काफी पैसे खर्च करती हैं. ऐसे में आंखों के नीचे काले घेरे भी उनके लिए चिंता का विषय बन जाते हैं क्योंकि इससे उनके पूरे ओवरऑल अपीयरेंस पर असर पड़ता है. ऐसे में लोग यह भूल जाते हैं डार्क सर्कल होने के जिम्मेदार हम लोग खुद हैं. जी हां हमें अपनी कई आदतों को छोड़ना पड़ेगा. आइए हम आपको बताते हैं क्यों होते हैं डार्क सर्कल…

थकान और नींद की कमी

अगर रात में आप पर्याप्त नींद नहीं ले रहे हैं या बहुत दिनों से कुछ ज्यादा ही काम कर रहे हैं, तो इसकी थकान की वजह से चेहरे पर छोटे-छोटे डार्क सर्कल होने लगते हैं, जिसकी वजह से आंखों के नीचे पर्पल ब्लू डार्क सर्कल नजर आने लगते हैं.

एनीमिया (Causes Of Dark Circle)

शरीर में आयरन की कमी होने के कारण भी डार्क सर्कल होने लगते हैं. एनीमिया का यह पहला लक्षण माना गया है. आयरन की कमी से शरीर में ऑक्सिजन की कमी हो जाती है, जिससे डार्क सर्कल और झुर्रियां बढ़ने लगती हैं. इसे दूर करने के लिए बैलेंस डाइट लेना काफी जरूरी है.

यह भी पढ़ें : नहीं मिल पाता दिन में समय तो रात में ऐसे करें अपनी त्वचा की देखभाल, मिलेगी ग्लोइंग स्किन

स्मोकिंग और ड्रिंकिंग

स्मोकिंग और ड्रिंकिंग की आदत की वजह से शरीर में पानी की कमी अधिक मात्रा में हो जाती है, जिससे डिहाइड्रेशन की कमी होने लगती है, जिस कारण से डार्क सर्कल आने लगते हैं. ऐसे में ज्यादा स्मोकिंग और ड्रिंकिंग से बचना चाहिए.

यूवी किरणें (Causes Of Dark Circle)

अगर आप ज्यादा धूप में रहते हैं, तो स्किन पर पिग्मेंटेशन बनती है, जिससे आंखों के आस-पास काले घेरे बन जाते हैं. आंखों के अगल-बगल मेलानिन काफी ज्यादा होता है, जिससे आंखों के नीचे टैनिंग होने लगती है.

Uma Sharma

Recent Posts

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

24 seconds ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

28 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

31 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

40 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

54 minutes ago