देश

Punjab: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ कर दबोचे दो तस्कर; पाकिस्तान से निकला कनेक्शन

Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है. बुधवार को यहां पुलिस ने ड्रग तस्करी रैकेट के दो संदिग्धों को दबोच लिया है. गिरफ्तार किए गए शातिरों के साथ से 7 किलो हेरोइन और हथियार भी बरामद किए गए हैं. पुलिस के मुताबिक इस नेटवर्क का संचालन पाकिस्तान से हो रहा था और इस कार्रवाई से सीमा पार बैठे तस्करों को गहरा झटका लगा है. ड्रग तस्करों के खिलाफ पंजाब पुलिस द्वारा की गई ये कार्रवाई बड़ी सफलता मानी जा रही है.

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मामले की पूरा जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि “जांच में पाकिस्तानी लिंक का पता चला है.” पकड़े गए संदिग्धों के पास से पांच पिस्तौल, कारतूस और मैगजीन बरामद की गई है. पंजाब पुलिस ने शस्त्र अधिनियम और नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है.

ये भी पढ़ें-China Military Base: भारत के खिलाफ चीन की बड़ी साजिश! POK से सटे इलाके में करीब 13000 फीट की ऊंचाई पर बना रहा गुप्त सैन्य अड्डा; जानें कैसे हुआ खुलासा

ट्रक में ले जा रहा था पोस्ता भूसी

गौरतलब है कि दो दिन पहले पंजाब पुलिस ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया था, जो मध्य प्रदेश से एक कंटेनर ट्रक में 210 बैगों में पैक 4,100 किलोग्राम पोस्ता भूसी ले जा रहा था. पुलिस ने पोस्ता भूसी को जब्त कर लिया था. डीजीपी ने इस मामले में बताया था कि गुप्त सूचना के आधार पर बठिंडा की काउंटर इंटेलिजेंस की पुलिस टीमों ने जिला पुलिस के साथ मिलकर नाका लगाया था.

इसके बाद संदिग्ध कंटेनर ट्रक को जांच के लिए रोका गया था. जांच के दौरान पुलिस ने 210 बैग जब्त किए, जिनमें 41 क्विंटल चूरा पोस्त भरा हुआ था. डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अधिकारियों को पता चला है कि यह खेप जालंधर, मोगा और फिरोजपुर जिलों में पहुंचाई जानी थी. पुलिस ने कहा है कि इस मामले में जांच आगे जारी है. गिरफ्तार संदिग्धों से पूछताछ के बाद मिले इनपुट पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी और इसमे कौन-कौन शामिल हैं, इसका भी पता लगाया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

7 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

12 minutes ago

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

14 minutes ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

26 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

35 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

48 minutes ago