सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया
Sleepwalking Disorder: अक्सर आपने सुना होगा कि फलां व्यक्ति को नींद में चलने की आदत है. हालांकि चिकित्सक इसे आदत नहीं बल्कि खतरनाक बीमारी मानते हैं. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हाल ही में मुंबई से एक खबर सामने आई थी, जिसमें नींद में चलने की वजह से एक 19 साल की लड़की की मौत हो गई थी. इस मामले में ये खुलासा हुआ था कि लड़की नींद में चलते-चलते इमारत की छठीं मंजिल पर पहुंच गई थी और फिर यहां से नीचे गिर कर उसकी मौत हो गई थी.
बता दें कि जिन लोगों को नींद में चलने की आदत होती है या यूं कहें कि बीमारी होती है, वो लोग सोने के कुछ घंटे बाद ही उठकर चलने लगते हैं. कुछ लोग तो सोने के बाद अचानक से उठकर बेड पर बैठ जाते हैं. कई बार जब स्लीपवॉकिंग करने के बाद इंसान की आंखें खुलती हैं तो उसे समझ ही नहीं आता कि वह कैसे सोते हुए नई जगह पहुंच गया.
डॉक्टरों की मानें तो नींद में चलने की बीमारी हमेशा गंभीर समस्या की ओर इशारा नहीं करती लेकिन जब कोई इंसान हर रोज नींद में चलने लगता है तो फिर ये खतरनाक हो जाती है. तो वहीं एक्सपर्ट बताते हैं कि इंसान की नींद दो स्टेज में बंटी होती है. एक आरईएम (REM) और दूसरी एनआरईएम (NREM). नींद में चलने से लेकर सपनों से संबंधित जितनी भी नींद की समस्याएं होती हैं वह आरईएम (REM) स्टेज में ही होती हैं.
इसको लेकर चिकित्सक कहते हैं कि नींद में इंसान कितनी दूर तक चल सकता है, ये इस बात पर डिपेंड करता है कि स्लीपवॉकिंग करने वाला इंसान कितनी देर तक नींद में है. इसका सीधा मतलब है कि अगर कोई स्लीपवॉकिंग कर रहा है तो वह तब तक करता रहेगा, जब तक कि उसकी नींद नहीं खुल जाती. हालांकि इस केस में कुछ लोगों की नींद तो कुछ ही देर में खुल जाती है लेकिन कुछ लोग दूर तक चले जाते हैं.
माना जाता है कि जो लोग नींद में चलते हैं वो 100 मीटर या 200 मीटर तक तो चले ही जाते हैं. तो वहीं कुछ लोग कई किलोमीटर तक भी चले जाते हैं, तब जाकर उनकी नींद खुलती है. इसको लेकर इस उदाहरण से बात को समझिए, कुछ साल पहले एबीसी न्यूज पर एक न्यूज प्रकाशित हुई थी जिसमें बताया गया था कि अमेरिका के कोलोराडो शहर की एक लड़की रात को सोई और सुबह जब उठी तो वह अपने घर से 9 किलोमीटर दूर थी. इस घटना की पुलिस ने जब जांच की तो पता चला यह लड़की इतनी दूर तक नींद में चल कर गई थी.
-भारत एक्सप्रेस
अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…
देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…