Diwali 2023 Decoration Ideas: हिंदू धर्म में दिवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार करता है. दिवाली की शुरुआत 10 नवंबर को धनतेरस से हो रही है. धनतेरस के आते ही हम चारों तरफ सजावट करना शुरू कर देते हैं. आप भी घर को सजाने के लिए लाइट्स और दीपक जैसी चीजों की खरीदारी करने का प्लान बना रहे होंगे. अगर हां, तो इस दिवाली अपने घर को दीजिए एक ट्रेडिशनल न्यू लुक. तो चलिए जानें, इस दिवाली कैसे करें घर की डेकोरेशन और क्या है ट्रेंड में?
हैंगिंग झूमर, रंगीन झालरों के साथ ही इस बार इटैलियन पैटर्न की लाइट्स भी मार्केट में कई तरह की आई हुई हैं, जो कस्टमर्स को खूब भा रही हैं. आमतौर पर लोग पहले एलईडी में कलरफुल, म्यूजिकल और रोटेटिंग लाइट्स खरीदना ही पसंद करते थे, लेकिन इस बार उनको इटैलियन पैटर्न की क्रिस्टल हैंगिंग और कलरफुल डिजाइनर लडि़यां भी पसंद आ रही हैं. इसके अलावा, डिमांड में कलरफुल झूमर भी हैं, जिनमें आप पैन ड्राइव लगाकर गाने भी सुन सकते हैं. इन खूबसूरत झूमर में गोल, लम्बे, चौड़े के साथ ही एल शेप, यू शेप आदि हर तरह के बड़े और छोटे डिजाइन हैं, जो आसानी से कही भी लगाए जा सकते हैं. कांच वाली झालर की डिमांड भी खासी बनी हुई है.
घर की एंट्री पर बनाई गई रंगोली घर को बेहद खूबसूरत लुक देती है. आमतौर पर लोग फूलों या रंगों की रंगोली बनाते हैं, लेकिन इस बार मार्केट में रंगोली बनाने के लिए कलर के अलावा क्रिस्टल और बीड्स में भी खासी वैरायटी आई हुई है. यह रंगोली दिखने में बेहद खूबसूरत लगती है और खासतौर से लाइट में इस रंगोली की खूबसूरती देखते ही बनती है.
दिवाली पर घर को सजाने के लिए दीयों का इस्तेमाल तो हमेशा से ही किया जाता रहा है, लेकिन इस बार आप दीयों से घर को ज्यादा खूबसूरत दिखा सकते हैं. इसके लिए कलरफुल दीए यूज करें, यह घर को अलग लुक देंगे. मेन डोर के अलावा घर के कॉर्नर को निखारने में भी ये दीए आपके खूब काम आएंगे.
कई इस तरह की फैंसी लाइट्स मार्केट में आई हुई हैं, जिन्हें फ्लावर्स के साथ कॉम्बो करके घर को खूबसूरत लुक दिया जा सकता है. इंटीरियर डिजाइनर संध्या बजाज बताती हैं कि दरवाजे और खिड़कियां किसी भी घर का सबसे अहम हिस्सा होती हैं क्योंकि यह सभी का ध्यान सबसे पहले खींचती हैं और अगर इनकी सजावट पर फोकस ज्यादा रखा जाए, तो घर का लुक ही निखर जाता है.
इस बार मार्केट में कलरफुल मटिकयां कई साइज में आई हुई हैं. आप इनको फ्लावर्स से सजाकर घर के मेन गेट से लेकर घर के किसी भी कोने को सजाने के लिए यूज कर सकते हैं. गोल्डन, मैरून और ऑरेंज कलर्स में यह खासी खूबसूरत दिखती हैं. दरवाजों के दोनों तरफ अगर आप बिजली की झालर के अलावा आप मटकियों को भी लटका सकते हैं. बंदनवार के साथ ये मटकिया घर को पूरी तरह फेस्टिवमय बना देंगी.
दीपावली पर घर सजाने के लिए आप तोरण और कांच के कंदील का प्रयोग कर कर सकते हैं. आप चाहें तो फूलों और पत्तों की मदद से घर पर ही तोरण बना सकते हैं. ये आपको बाजार में कई प्राइज रेंज में मिल जाएंगे. इंटीरियर डिजाइनर संध्या बजाज कहती हैं कि आप कांच के कंदील घर पर भी आसानी से तैयार कर सकती हैं. इसके लिए कांच की बोतलों को विभिन्न रंगों से कलर करें और इनके अंदर कैंडल्स या एलईडी लाइट्स लगाएं. अब इन्हें घर में लटका दें, ये आपकी घर की शोभा को दोगुना कर देंगे.
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…