Nail Art Design
Nail Art Design: ऐसी कई चीजें हैं जो ओवरऑल लुक को परफेक्ट बनाने में मदद करती हैं. इन्हीं में से एक हैं आपके नाखून, जिनकी खूबसूरती आपके कपड़ों, मेकअप और हेयरस्टाइल में चार चांद लगाती है. इन नाखूनों को खूबसूरत बनाने के लिए मैनीक्योर और पेडीक्योर जैसे ट्रीटमेंट लेने पड़ते हैं, लेकिन आजकल नेल आर्ट काफी चलन में है जो हमारे आउटफिट को कम्प्लीट करने के साथ-साथ उसे एक यूनिक टच भी दे सकता है. नेल आर्ट के बहुत बारीक और मुस्किल डिजाइंस सेलून या नेल आर्टिस्ट से ही बनवाने पड़ते हैं. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रेंडी नेल आर्ट डिजाइन के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकते हैं.
अगर आपको लेपर्ड प्रिंट के आउटफिट्स पसंद हैं तो लेपर्ड प्रिंट नेल आर्ट करवा सकते हैं, जो कि आपको काफी पसंद आएगा. बस अपने नेल्स पर ब्लैक नेल पॉलिश से आड़े-टेढ़े डिजाइन बनाएं और लेपर्ड प्रिंट का नेल आर्ट तैयार हो जाएगा.
इन दिनों डबल शेड नेल आर्ट काफी पसंद किया जा रहा है. ऐसे में आप अगर किसी पार्टी में जाने वाले हैं तो वाईट और रेड का थीम रख के डबल शेड नेल आर्ट बना सकते हैं. इसे करने के लिए नाखूनों के दो कलर में सैड बनाया जाता है. आप अपनी पसंद के अनुसार के पेंट का कलर भी चूज कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें : सुबह खाली पेट इन ड्राई फ्रूट्स को खाने से मिलते हैं ये बेहतरीन फायदे, जानें नाम
पार्टी के लिए स्टोन नेल आर्ट परफेक्ट ऑप्शन है. यह नेल आर्ट हर आउटफिट के साथ मैच करेगा. इस नेल आर्ट को बनाने के लिए आपको पहले नेल पेंट अप्लाई करना होगा. उसके बाद आप नेल्स के ऊपर स्टोन या मोती लगाकर इस आर्ट को क्रिएट कर सकते हैं.
अगर शादी में जाने के लिए आप ये नेल आर्ट करा रहीं है तो ग्लिटर नेल आर्ट बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. ये नेल आर्ट बनने के बाद बहुत खूबसूरत लगती है. ये आपकी खूबसूरती में चार चाँद लगा देगा. आप इस तरह की डिजाइन के लिए नेल स्टीकर का इस्तेमाल कर सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…
Karwan Geeton Ka Neeraj Event: नई दिल्ली में 4 अक्टूबर को ‘कारवां गीतों का... नीरज’…
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज रवि योग नए प्रयासों…