लाइफस्टाइल

क्या आपको भी पसंद है रम प्लम केक? तो आज ही घर पर ट्राई करें इसकी रेसिपी, मिलेगी खूब तारीफ

Rum Plum Cake Recipe: रम प्लम केक फलों और ड्राई फ्रूट्स से बना एक टेस्टी केक है. हालांकि, इस केक को बनाने के लिए प्लम का उपयोग नहीं किया जाता है, बल्कि सूखे जामुन और किशमिश का उपयोग करने के कारण इसे रम प्लम केक कहा जाता है. अपने परिवार वालों को सरप्राइज देने के लिए आप रम प्लम केक की ये रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. यह एक फल युक्त और पौष्टिक केक है, जिसके ऊपर ढेर सारे ड्राई फ्रूट्स के साथ-साथ चेरी, बादाम और किशमिश भी डाली जाती हैं. आप चाहें तो हल्की ब्रैंडी भी मिला सकते हैं. इसे सर्व करते वक्त इसके साथ आइसक्रीम रख कर सर्व करें, ताकि आपकी शाम और मीठी हो जाए. आइए हम आपको बताते हैं रम प्लम केक बनाने की रेसिपी.

रम प्लम केक बनाने की सामग्री (Rum Plum Cake Recipe)

100 ग्राम किशमिश
100 ग्राम प्रून
100 ग्राम ब्लूबेरी
100 ग्राम क्रेन बेरी
100 ग्राम काली किशमिश
100 ग्राम खुबानी
50 ग्राम सूखा अनानास
50 ग्राम खजूर
1 बड़ा चम्मच संतरे का छिलका
1/2 छोटा चम्मच लेमन जेस्ट
1 छोटा चम्मच अदरक पाउडर
1 बड़ा चम्मच जायफल, लौंग और दालचीनी का मिश्रण
1 कप संतरे का रस
180 मिली रम

यह भी पढ़ें : आज ही अपनी डाइट में हरी सब्जियों को करें शामिल, सेहत के लिए हैं बेहद फायदेमंद

रम प्लम केक बनाने की विधि (Rum Plum Cake Recipe)

रम प्लम केक बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में सामग्री अनुसार किशमिश, ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, आलू बुखारा, काली किशमिश, खुबानी सूखे पाइनेप्पल के टुकड़े, खजूर के टूकड़ें, ऑरेज जेस्ट, लेमन जेस्ट, जिंजर पाउडर, मसालों का पाउडर जैसे कि नटमेग, लौंग, दालचीनी और ऑरेंज जूस डाल कर सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स कर लें. अब सामग्री अनुसार रम डाल कर इसे सोखने के ढककर रख दें. इसे पॉलिथीन लगाकर एयरटाइट बंद करके रखें. अगर आपके पास समय है, तो आप इसे दो दिन रख सकते हैं, वरना एक रात रखने पर भी आपका काम बन सकता है. अगले दिन बाउल में से पॉलीथीन हटा कर सभी ड्राई फ्रूट्स को छन्नी में डालकर रख दें और नीचे गिर रही रम को एक बर्तन में निकाल लें. अब ड्राई फ्रूट्स डाल कर मिक्स कर दें और साइड में रख दें. केक का बैटर तैयार करने के लिए एक थाली में मैदा और बेकिंग पाउडर डाल लें. ऊपर से रम में सोके हुए ड्राई फ्रूट्स भी इसमें मिला दें. अब मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें.

ये करने के बाद हम कैरेमल बनाएंगें. कैरेमल बनाने के लिए एक बर्तन को गैस पर गर्म होने दें. फिर इसमें सामाग्री अनुसार चीनी डाल कर गर्म करें. थोड़ी देर बाद चीनी पिघलना शुरू हो जाएगा,जब यह पूरी तरह पिघल जाएं और बुलबुले आने लग जाएं तो इसमें पानी मिला दें, फिर इसे ठंडा होने दें. अब हम बैटर बनाने के लिए एक बाउल में मेल्ट बटर डालेंगे, फिर उसे फेंटेंगे. जब बटर अच्छे से फूल जाएं, तो इसमे ब्राउन शुगर पाउडर डालकर अच्छे से मिला देंगे. अब अंडा डालकर फेंटेंगे. जब तक फ्लफी नजर न आए तब तक इसको फेंटते रहना है. अब इसमें वनीला एसेंस, एक चुटकी नमक, ड्राई फ्रूट्स और कैरेमल डालकर मिक्स कर दें. अब केक बनाने के बर्तन और बटर पेपर को पिघले हुए बटर से ग्रिस कर दें. अब आपने जो केक का बैटर तैयार किया है, उसे उस बर्तन में डालकर सेट कर दें और ऊपर ड्राई फ्रूट्स से गार्निश कर दें. अब हम केक बेक करना शुरू करेंगे, इसके लिए ओवन को पहले ही प्रीहीट कर लें. अब 160 डिग्री के टेंपरेचर पर 90 मिनट के लिए केक को बेक कर लें. तैयार है आपका रम प्लम केक.

Uma Sharma

Recent Posts

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

5 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

22 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

37 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

1 hour ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

2 hours ago