देश

कांग्रेस को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से बड़ा झटका, प्रोसिडिंग के खिलाफ थमाया 1700 करोड़ का नोटिस

Income Tax Notice to Congress: कांग्रेस की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. दरअसल इनकम टैक्स विभाग से कांग्रेस पार्टी को 1700 करोड़ा का नोटिस थमा दिया गया है. यह नोटिस हाईकोर्ट की तरफ से पुनर्मुल्यांकन प्रोसिडिंग के खिलाफ याचिका खारिज किए जाने के बाद भेजा गया है. इस मामले की जानकारी कांग्रेस नेता विवेक तन्या ने दी है. उन्होंने कहा कि पार्टी को यह नोटिश 2017-18 और 2020-21 के लिए दिया गया है. बता दें कि इस केस में जुर्माना समेत ब्याज भी शामिल है.

कांग्रेस को इससे पहले गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका लगा था. कोर्ट ने टैक्स अधिकारिओं की तरफ से उनके विरुद्ध चार साल के लिए टैक्स पुनर्मुल्यांकन प्रोसिडिंग शुरू करने को चुनौती देने वाली कांग्रेस की याचिकाओं को खारिज कर दिया था.

कांग्रेस के खाते में कई लेन लेनदेन थे बेहिसाब

याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट की बेंच ने आदेश में कहा कि कांग्रेस के खाते में कई लेन लेनदेन बेहिसाब थे. जिसको लेकर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों के पास पुनर्मुल्यांकन पर कार्रवाई शुरू करने के लिए पर्याप्त और ठोस सबूत थे. जिसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई शुरू की गई. जानकारी रहे कि मामला साल 2017 से 2021 तक का है.

पार्टी की बची हुई आमदनी 520 करोड़ रुपये से अधिक

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस ने साल 2014 से लेकर 2017 तक के इनकम टैक्स टिपार्टमेंट की ओर से पुनर्मुल्यांकन को चुनौती दी गई थी. कांग्रेस पार्टी ने जिस याचिका को चुनौती दी थी उसमें आयकर विभाग का कहना था कि रिकॉर्ड पर मौजूद सामग्री से स्थिति साफ हो रही थी कि पार्टी की बची हुई आमदनी 520 करोड़ रुपये से अधिक है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने इससे पहले भी टैक्स पुनर्मुल्यांकन याचिका खारिज कर दी थी. उस वक्त कांग्रेस ने पुनर्मुल्यांकन कार्रवाई का विरोध किया था. कांग्रेस की ओर से पेश सीनियर वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील दी थी कि टैक्स पुनर्मुल्यांकन कार्रवाई पर समय सीमा लागू होती है. मूल्यांकन अधिक से अधिक छह मूल्यांकन वर्षों तक ही किया जा सकता है. पुनर्मुल्यांकन की प्रक्रिया इनकम टैक्स के प्रावधानों के विपरीत जा रही है.

यह भी पढ़ें: मुख्तार अंसारी के निधन पर अखिलेश का रिएक्शन, कहा- ‘जीवन की रक्षा करना सरकार का पहला दायित्व, कोर्ट या अस्पताल ले जाते समय…’

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

अपना ही निकला गुनहगार! ठाणे में बिजनेसमैन के किडनैपिंग का मास्टरमाइंड निकला परिचित, 5 आरोपी गिरफ्तार

Ulhasnagar Kidnapping Case: महाराष्ट्र के ठाणे में एक कारोबारी के अपहरण और 50 लाख रुपये…

17 minutes ago

100 रुपये की रिश्वत ने छीनी वर्दी, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में पुलिस

Kathua Police Bribery Video Viral: कठुआ जिले में ट्रक चालक से कथित तौर पर 100…

17 minutes ago

श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य छात्रा मिलन समारोह आयोजित

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला महाविद्यालय (एसपीएमसी) में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की…

17 minutes ago

AI और डीपफेक पर लगाम! विवेक ओबेरॉय, जाह्नवी और आराध्या के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट में एक साथ सुनवाई

दिल्ली हाई कोर्ट में फिल्मी हस्तियों द्वारा दायर पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ी याचिकाओं पर 30…

27 minutes ago

बंगाल दौरे पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का दिखा अनूठा अंदाज; खुद बनाई झालमुरी, फिर लिया चटपटा स्वाद

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बंगाल दौरे के दौरान सोमवार को कोलकाता में…

35 minutes ago

इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट के नाम पर साइबर ठगी का अलर्ट, क्राइम ब्रांच ने लोगों को किया सतर्क

Indore Cricket Ticket Scam Alert: इंदौर में 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले टिकट…

37 minutes ago