लाइफस्टाइल

Health Tips: डॉक्टरों ने बताया लड़कियों के लिए किस तरह के Heels हैं नुकसानदायक, साथ ही जानें कौन सी होती हैं बेहतर

Best Heels For Women: लड़कियां अपनी स्टाइलिश आउटफिट्स के साथ फ्लैट्स, जूते, सैंडल्स और हील्स जैसे अलग-अलग फुटवियर पहनना पसंद करती हैं. हालांकि, हाई हील्स दिखने में आकर्षक लगते हैं, लेकिन इनका शरीर पर कई नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. हील्स पहनने से बैलेंस की समस्या, पैरों में दर्द, पीठ में दर्द और खराब पोश्चर जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं.

डॉक्टर की सलाह (Best Heels For Women)

डॉक्टर योगेश अरुल, जो एमडी मेडिसिन रेजिडेंट हैं और सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य संबंधित जानकारी साझा करते रहते हैं, उन्होंने इस पर अपनी सलाह दी है. वे बताते हैं कि अगर लड़कियां हाई हील्स पहनना चाहती हैं, तो उन्हें सही प्रकार के हील्स चुनने चाहिए.

सही हील्स का चुनाव (Best Heels For Women)

डॉक्टर के अनुसार, ब्लॉक हील्स स्टेलेटोज हील्स से बेहतर होते हैं, क्योंकि इनमें अधिक स्थिरता होती है. इसके अलावा वेजेस (Wedges) वाले सैंडल्स स्टेलेटोज से बेहतर माने जाते हैं क्योंकि वो पैरों पर दबाव कम डालते हैं. प्लेटफॉर्म हील्स भी बेहतर होती हैं क्योंकि उनका वजन समान रूप से सैंडल्स में वितरित होता है. डॉक्टर ने ये भी बताया कि बंद पंजे वाले सैंडल्स के बजाय खुले पंजे वाले सैंडल्स पहनने चाहिए, क्योंकि बंद सैंडल्स से पैर ज्यादा दबते हैं और पैरों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है.

हील्स का आकार (Best Heels For Women)

डॉक्टर योगेश ने ये सलाह दी कि अगर आप हाई हील्स पहनने का निर्णय लेती हैं, तो बेहतर है कि छोटे हील्स वाला सैंडल चुने और उनकी लंबाई 2 इंच से ज्यादा न हो. इससे पैरों पर कम दबाव पड़ेगा और दर्द की संभावना कम होगी.

यह भी पढ़ें: Health Tips: अगर आप भी नहीं करते हैं अपनी जीभ की सफाई तो हो जाएं सावधान! हो सकता है इन बीमारियों का खतरा

हील्स पहनने के बाद की एक्सरसाइज

जो लड़कियां नियमित रूप से हील्स पहनती हैं, उनके लिए डॉक्टर ने कुछ एक्सरसाइज बताई हैं जो पैरों को आराम पहुंचा सकती हैं. ये एक्सरसाइज पैरों के दर्द को कम करने और एंकल्स को मजबूत बनाने में मदद करती हैं.

-फूट रोल

इस एक्सरसाइज के लिए आपको एक बॉल का उपयोग करना होगा. इसे पैर के नीचे रखकर आगे और पीछे रोल करना है. इसे 20 मिनट तक करें.

-फिंगर टो रोटेशन

इसमें आपको पैरों की उंगलियों के बीच हाथों की उंगलियों को फंसाकर पंजे को गोलाई में घुमाना होता है. ये एक्सरसाइज एंकल्स को अप-डाउन करने में मदद करती है.

-टो एक्सटेंशंस

इस एक्सरसाइज में आपको कुर्सी या पलंग के किनारे बैठकर अपने पैरों को नीचे रखना है और एड़ी पर दबाव बनाकर पंजों को ऊपर-नीचे करना है. इसे 20 रेप्स के 3 सेट्स में करें.

Uma Sharma

Recent Posts

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

40 minutes ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

54 minutes ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

1 hour ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

2 hours ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

2 hours ago