अयोध्या दलित लड़की हत्या मामला
Uttar Pradesh News: अयोध्या में दलित युवती की हत्या तीन युवकों ने की थी. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया. घटना को लेकर राजनीति ने भी तूल पकड़ा था. एसएसपी राज करण नैय्यर ने बताया कि तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके नाम हरी राम कोरी, विजय साहू व दिग्विजय सिंह हैं. तीनों आरोपियों ने की थी युवती की हत्या. गांव के ही एक स्कूल में हुई थी हत्या और पुलिस को दिग्भ्रमित करने के लिए हत्या कर नाले के पास शव फेंक दिया था.
पुलिस ने CCTV फुटेज और वैज्ञानिक साक्ष्य आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपियों के कपड़ों में खून के धब्बे मिले हैं. एसएसपी का कहना जल्दी ही चार्ज शीट दाखिल की जाएगी. आरोपियों का किसी राजनीतिक पार्टी से कोई संबंध नहीं है. मामला फास्ट कोर्ट में चला कर आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी. पुलिस ने ब्लाइंड केस का खुलासा करने के लिए चार टीम को लगाय था.
अयोध्या कोतवाली क्षेत्र अयोध्या में 22 वर्षीय युवती की नग्न अवस्था में लाश परसो सुबह मिलने से सनसनी फैल गई. युवती पड़सों शाम से लापता थी, उसका शव गांव के बाहर एक नाले के पास मिला. मौके पर खून से लथपथ कपड़े भी बरामद हुए हैं. परिजनों का आरोप है कि युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है. ये दर्दनाक घटना अयोध्या के सहनवा गांव में हुई थी, जहां लापता युवती का शव मिला था. परिजनों ने पहले ही पुलिस को युवती की गुमशुदगी की जानकारी दी थी, लेकिन उन्हें कल सुबह खेतों में खून से सने कपड़े मिले, जिससे उनका शक गहरा गया. इसके बाद जब जांच आगे बढ़ी, तो गांव के बाहर नाले के पास युवती का शव बरामद हुआ.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मिल्कीपुर में जनसभा के दौरान घटना पर नाराजगी जताई थी. उन्होंने मंच से ही घटना पर राजनीति करने वालों को लताड़ लगाई थी. सपा के अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फफक फफक कर रो पड़े, उनका कहना है कि दलित युवती की नृशंस हत्या की घटना संसद में उठाएंगे.
ये भी पढ़ें: Bihar: कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे ने की खुदकुशी, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
-भारत एक्सप्रेस
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…