लाइफस्टाइल

Holi Skin Care: रंग खेलने से पहले एक्सपर्ट के बताए ये 5 तरीके जरूर करें फॉलो, नहीं होगी स्किन डैमेज

Holi Skin Care: होली का पर्व रंगों और खुशियों का त्योहार होता है, जिसे पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जाता है। लेकिन इस त्योहार की तैयारियों के दौरान कुछ विशेष उपाय अपनाकर इसे और भी यादगार और सुरक्षित बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं होली से पहले कौन-कौन से उपाय अपनाने चाहिए.

1. त्वचा और बालों की सुरक्षा के लिए तैयारी करें

होली के रंगों से बचाव के लिए पहले से ही त्वचा और बालों का ख्याल रखना जरूरी है। होली से एक दिन पहले नारियल या सरसों का तेल पूरे शरीर पर लगाएं.

2. प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करें

रासायनिक रंग त्वचा और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं, इसलिए प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करें. घर पर हल्दी, चंदन, टेसू के फूल, पालक और चुकंदर से रंग तैयार करें.

3. पानी की बर्बादी रोकें

होली पर पानी की बचत करने के लिए सूखी होली खेलने को प्राथमिकता दें. गुलाल और फूलों की होली खेलें, जिससे कम पानी की आवश्यकता होगी.

4. सही कपड़ों का चुनाव करें

रंगों से खुद को सुरक्षित रखने के लिए सही कपड़ों का चुनाव करना जरूरी है. पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें ताकि रंगों का सीधा प्रभाव त्वचा पर न पड़े।
कॉटन या हल्के रंग के कपड़ों के बजाय गहरे रंग के कपड़े पहनें ताकि रंग जल्दी न चढ़े।

5. सेहत का रखें ध्यान

होली के दौरान खान-पान पर ध्यान देना भी जरूरी है. ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाने से बचें, जिससे पाचन सही बना रहे.

6. सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरह से मनाएं होली

होली के दौरान किसी पर जबरदस्ती रंग न लगाएं और दूसरों की सहमति का सम्मान करें. केमिकल युक्त रंगों को आंखों और मुंह से दूर रखें.होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। इन उपायों को अपनाकर न सिर्फ आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं, बल्कि दूसरों की होली को भी खुशहाल और आनंदमय बना सकते हैं.

ये भी पढ़े Holika Dahan: इन लोगों को भुलकर भी नहीं देखनी चाहिए होलिका दहन की आग, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान!

भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

1 hour ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

2 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

2 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

3 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

3 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

3 hours ago