Holi Photos Idea: होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, जिसे यादगार बनाने के लिए बेहतरीन तस्वीरें क्लिक करना जरूरी है. अगर आप अपने फोन से प्रोफेशनल-लेवल होली फोटोज लेना चाहते हैं, तो कुछ आसान टिप्स अपनाकर शानदार शॉट्स कैप्चर कर सकते हैं.
नेचुरल लाइट्स में फोटोज बहुत अच्छी आती हैं, सूरज की रोशनी में फोटोज क्लिक करें. सुबह और शाम के वक्त सनलाइट काफी सुंदर होती उस समय फोटोज क्लिक करें. बैकलाइट से बचें ताकि फेस पर अच्छी लाइट आए. साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि जिस तरफ से लाइट आ रही हो इपना चेहरा उसी तरफ रखें ताकि फेस काला ना लगे.
फोन में मिलने वाला ये बर्स्ट मोड होली की तस्वीरें लेने के लिए काफी मददगार साबित होगा. ये एक तरह से हाई शटर स्पीड वाला मोड होता है. इसमें एक्शन फ्रीज हो जाता है. ऐसे में आप रंग गुलाल खेलते हुए एक्शन में कई शानदार तस्वीरें निकाल पाएंगे.
अच्छी फोटोज के लिए सबसे जरुरी है सही फोन का इस्तेमाल करना, अगर आपके पास आईफोन है तो आप काफी अच्छी फोटोज खींच सकते हैं लेकिन अगर आपके पास आईफोन नहीं है तो भी आजकल के फोन में कई ऐसे फीचर्स आ गए हैं जिसका इस्तेमाल करके आप अपनी सुंदर तस्वीरें निकाल सकती हैं.
आजकल कई ऐसे एडिटिंग ऐप आ गए हैं जिसके जरिए आप अपनी फोटोज को और सुंदर बना सकते हैं. Snapseed,Lightroom,या VSCO जैसे ऐप्स से आप अपने फोटोज के कलर्स, ब्राइटनेस और सैचुरेशन को सही कर सकते हैं.
हमेशा अपने स्मार्टफोन के कैमरे का लेंस साफ रखें. होली पर लेंस साफ रखने का खास ध्यान रखें क्योंकि इस पर पानी या रंग पड़ने से आपकी तस्वीर खराब हो सकती है. हर बार फोटो लेने पहले फोन को सॉफ्ट कपड़े से साफ कर लें.
अगर आपको विडियो शूट करनी है तो आप स्लो मोशन मोड का इस्तेमाल करके रंगों को स्लो मोशन में उड़ाते हुए दिखा सकते हैं, टाइम लैप्स से आप होली की विडियो को एक साथ फास्ट फॉरवर्ड करके सारी फुटेज दिखा सकते हैं.
होली के लिए बैकग्राउंड का खास ख्याल रखें जिसमें आप चमकीले कलर्स ले सकते हैं, साथ ही इसका भी ध्यान रखें कि ज्यादा रंग ना लगा लें जिससे कि आपका चेहरा ही पहचान में ना आए, हाथों में रंग लगा कर इसकी फोटो ले सकते हैं. लाल,गुलाबी जैसे रंगों का इस्तेमाल करें ये बैकग्राउंड के लिए बहुत अच्छा लगता है. साथ ही सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहने इसमें फोटोज बहुत सुंदर आती है. इसके साथ ही अपने फोन को पानी से भी बचा कर रखें और आपके फोन में रंग ना चला जाए इसका भी पूरा ध्यान रखें, और यदि आपका फोन वॉटर प्रूफ नहीं है तो फोन को पॉलिथिन के अंदर रखें.
ये भी पढ़े AgustaWestland Case: क्रिश्चियन मिशेल के आचरण पर कोर्ट ने तिहाड़ जेल से मांगी रिपोर्ट
भारत एक्सप्रेस
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…