लाइफस्टाइल

Leftover Rice Recipe: बचे हुए चावलों को दें एक मजेदार ट्विस्ट, मिनटों में तैयार होगी यह स्वादिष्ट वेज बिरयानी

Leftover Rice Recipe: अक्सर हर घर में रात के समय थोड़े-बहुत चावल बच ही जाते हैं. सुबह होते ही ज्यादातर लोग इन चावलों को बासी समझकर या तो फेंक देते हैं या फिर बेमन से सादा फ्राई करके खा लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात के बचे हुए इन्हीं चावलों का इस्तेमाल करके आप दोपहर के लंच के लिए एक बेहद शानदार और शाही डिश तैयार कर सकते हैं? जी हां, आप बचे हुए चावलों से मिनटों में बेहद खुशबूदार और स्वादिष्ट वेज बिरयानी (Veg Biryani) बना सकते हैं. इसका स्वाद ऐसा होगा कि कोई पहचान ही नहीं पाएगा कि इसे बासी चावल से बनाया गया है.

बिरयानी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

इस आसान रेसिपी के लिए आपको चाहिए- रात के बचे हुए एक या दो कप चावल, एक कप कटी हुई मिक्स सब्जियां (जैसे गाजर, बीन्स, मटर और आलू), दो बड़े प्याज (लंबे कटे हुए), एक टमाटर बारीक कटा हुआ, एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, आधा कप ताजा दही, कटी हुई हरी मिर्च और हरा धनिया. मसालों में आपको चाहिए- जीरा, तेजपत्ता, लौंग, दालचीनी, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक और सबसे जरूरी दो चम्मच बिरयानी मसाला व थोड़ा सा घी या तेल.

ऐसे तैयार करें खुशबूदार वेज बिरयानी

बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई या कुकर में तेल और घी गर्म करें. अब इसमें जीरा, तेजपत्ता, लौंग और दालचीनी जैसे खड़े मसाले डालें. इसके बाद लंबा कटा हुआ प्याज डालें और उसे सुनहरा होने तक भून लें. अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर थोड़ा सा पकाएं. इसके बाद सारी कटी हुई सब्जियां और टमाटर डालकर 3 से 4 मिनट तक मध्यम आंच पर भूनें.

यह भी पढ़ें: Chach Vada Recipe: पेट को ठंडक और जीभ को देगा बेमिसाल स्वाद, गर्मी के मौसम में बनाकर खाएं ये वाला नाश्‍ता

जब सब्जियां थोड़ी पक जाएं, तब आंच धीमी करें और कढ़ाई में दही, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और बिरयानी मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें. मसालों से तेल अलग होने तक इसे पकाएं. अब इस तैयार मसाले के ऊपर रात के बचे हुए चावलों की एक बराबर परत (लेयर) बिछा दें. ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया, पुदीने के पत्ते और थोड़ा सा भुना हुआ प्याज (बिरिश्ता) डाल दें. अब बर्तन को ढककर एकदम धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट के लिए दम पर रख दें. आपकी गरमा-गरम, खिली-खिली और खुशबूदार वेज बिरयानी तैयार है. इसे ठंडे रायते और सलाद के साथ लंच में सर्व करें.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

अजय राय की कुर्सी पर संकट? कांग्रेस में ‘मोना’ के नाम से बढ़ी हलचल

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने…

34 minutes ago

गांधी का ‘ग्राम स्वराज’ और आज का संविधान: क्या हमने सच में गुरु को भुला दिया?

Fundamental Duties: भारतीय संविधान निर्माताओं ने अधिकारों को प्राथमिकता दी, जबकि महात्मा गांधी का मानना…

34 minutes ago

EaseMyTrip यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा, Apple Pay से अब तेजी से होगा पेमेंट

EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…

1 hour ago

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में शामिल होंगे भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय, मीडिया के भविष्य पर रखेंगे विचार

इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…

2 hours ago