लाइफस्टाइल

Tattoo Side Effects: टैटू बनवाने का शौक है तो हो जाइए सावधान, हो सकता है कैंसर का खतरा

Tattoo Side Effects: कई लोगों को टैटू बनवाने का शौक होता है. लोग अधिक फैशनेबल दिखने के लिए टैटू बनवाते हैं. वहीं भारत में भी आज कल महिला और पुरुषों में शरीर पर अलग-अलग तरह के टैटू बनवाने का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है, लेकिन क्या आपको पता है कि टैटू बनवाना घातक भी साबित हो सकता है और आप लिम्फोमा बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं.

लेकिन सेहत के लिए हो सकते हैं नुकसानदायक (Tattoo Side Effects)

कई साल पहले तक टैटू का चलन सिर्फ अमेरिका जैसे पश्चिम देशों में था, लेकिन अब भारत समेत कई एशियाई देशों में टैटू बनवाने का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है. युवा अलग-अलग तरीके से धार्मिक, सांस्कृतिक, कार्टून और तरह तरह के डिजाइन वाले टैटू अपने शरीर के अंगों पर बनवाते हैं. कुछ लोग अपने माता-पिता, प्रेमी- प्रेमिका और खुद के नाम का भी टैटू बनवाते हैं. रंग-बिरंगे और अलग-अलग प्रकार के डिजाइन वाले टैटू दिखने में तो काफी अच्छे और आकर्षक लगते हैं, लेकिन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं.

बढ़ सकता है कैंसर जैसी बीमारी का खतरा (Tattoo Side Effects)

टैटू से कैंसर जैसी बीमारी का खतरा बढ़ सकता है। इस बात का खुलासा एक हालिया स्टडी में हुआ है. रिसर्च में बताया गया है कि टैटू बनवाने से स्किन को गंभीर नुकसान हो सकता है. हार्वर्ड हेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक शरीर पर टैटू बनवाने वाले लोगों में लिम्फोमा’ ब्लड कैंसर होने का खतरा हो सकता है. रिसर्च स्टडी के अनुसार टैटू बनवाने से आपके लिम्फेटिक सिस्टम में कैंसर का रिस्क 21% बढ़ जाता है. यह स्टडी स्वीडन के वैज्ञानिकों ने की थी, जिसमें दस हजार से अधिक लोगों के डाटा का एनालिसिस किया गया था.

यह भी पढ़ें : अपनी हेल्थ को रखना चाहते हैं स्वस्थ तो अपनी जीवनशैली में योगा को जरूर करें शामिल, मिलेंगे अनगिनत फायदे

इससे पहले भी कुछ स्टडी में टैटू से गंभीर बीमारी होने की बात कही गई. टैटू बनाने वाली स्याही से भी शरीर में गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. दरअसल टैटू बनवाते समय स्याही का एक बड़ा हिस्सा लिम्फ नोड्स में जमा हो जाता है. रिपोर्ट के मुताबिक इसके परिणाम हानिकारक हो सकते हैं. डिफ्यूज लार्ज बी-सेल लिम्फोमा एक तेजी से बढ़ने वाला कैंसर होता है, जो व्हाइट ब्लड सेल्स में शुरू होता है. लिम्फोमा एक दुर्लभ बीमारी है, जिसमें लोगों की जान जा सकती है.

Uma Sharma

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

2 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

3 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

3 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

4 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

4 hours ago