गृह मंत्री अमित शाह
Ladakh 5 New Districts: सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पांच नए जिले बनाने का फैसला किया किया है. बता दें कि लद्दाख में जांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग ये पांच नए जिले बनाए गए हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफ्रॉम ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा कर जानकारी दी है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा- पीएम मोदी के विकसित और समृद्ध लद्दाख बनाने के दृष्टिकोण के तहत गृह मंत्रालय ने केंद्र शासित प्रदेश में पांच नए जिले बनाने का निर्णय लिया है. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि देश के हर कोने में शासन को मजबूत किया जाएगा और लोगों को इसका लाभ मिलेगा. मोदी सरकार लद्दाख के लोगों के लिए नए अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है.
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 5 नए जिले बनाने को लेकर गृह मंत्रालय के इस फैसले पर प्रधानमंत्री मोदी ने पहली प्रतिक्रिया दी है. पीएम मोदी ने फैसले का स्वागत कहते हुए सोशल मीडिया प्लेटफ्रॉर्म पर लिखा- ”लद्दाख में पांच नए जिलों का निर्माण बेहतर शासन और समृद्धि की दिशा में एक कदम है. ज़ांस्कर, द्रास, शाम, नुबरा और चांगथांग पर अब ज्यादा ध्यान केंद्रित दिया जाएगा, जिससे सेवाओं और अवसरों लोगों के और भी करीब लाएंगे. वहां के लोगों को बधाई.
-भारत एक्सप्रेस
Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…
UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…
Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…
पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…