लाइफस्टाइल

किसी भी फंक्शन में जाने के लिए लगाना चाहती हैं मेहंदी, तो इन डिजाइन से लें इंस्पिरेशन

Mehndi Design For Wedding Function: हिंदू धर्म में मेहंदी को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है. शादी हो या कोई त्यौहार, महिलाएं हर शुभ कार्य से पहले अपने हाथों पर मेहंदी लगाती हैं. ऐसा माना जाता है कि मेहंदी के बिना हर महिला का मेकअप अधूरा होता है. यही कारण है कि महिलाएं हर त्योहार से पहले अपने हाथों पर मेहंदी लगाती हैं. ऐसे में अगर आप भी मेहंदी को अपने हाथों पर लगाना चाहती हैं, तो आप इस तरह आसानी से कैरी डिजाइन बना सकती हैं. तो चलिए आज हम आपको मेहंदी के कुछ ट्रेंडी डिजाइंस के बारे में बताते हैं, जो काफी छाई हुई हैं.

कैरी मेहंदी डिजाइन (Mehndi Design For Wedding Function)

कैरी मेहंदी की घनी डिजाइन जो कि देखने में काफी खूबसूरत लगती है. आप अरेबिक स्टाइल में मेहंदी की घनी डिजाइन लगाना चाहती हैं, तो आप मोटी बेल बना सकती हैं. इस तरह की डिजाइन लगाने के लिए पहले उसका एक कैच हाथों पर लगा ले, फिर आप इसे अंदर से फिल करें. आप इस ढांचे को फिल करने के लिए चेक डिजाइन, मेहराब डिजाइन और पराग डिजाइन बना सकती हैं. आप इस डिजाइन को हथेली से लेकर कोहनी तक लगा सकती हैं.

जाल और कैरी डिजाइन

आप जाल की अलग अलग डिजाइन के साथ भी कैरी को क्लब करके अलग तरह की डिजाइन बना सकती हैं. आप बेल, चेन, चेक और जाल डिजाइन के साथ कैरी की अलग अलग तरह के डिजाइन को लगा सकती हैं. यदि आपको हाथों पर घनी और महीन डिजाइन लगानी है तो आप इस तरह से डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं. हालांकि इस डिजाइन को लगाने में काफी वक्त लगता है. आप शादी के अवसर पर या किसी त्योहार पर इस तरह की मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं.

यह भी पढ़ें : क्या है आपके लिए बेहतर मक्खन या वनस्पति तेल? यहां जानें क्या उपयोग करना सही है

फूल और कैरी की बेल डिजाइन (Mehndi Design For Wedding Function)

फूल और कैरी की बेल मेंहदी डिजाइन को आप अपने हाथों के फ्रंट और बैक साइड पर लगा सकती हैं. इसमें आप तरह-तरह के फूलों की डिजाइन बना सकती हैं. फिर उन फूलों में अगल-बगल से कैरियां निकाल कर डिजाइन बना सकती हैं. इन कैरियों को खूबसूरत अंदाज देने के लिए पराग कोश बनाएं और लताएं निकालें. इस तरह से आप पूरे हाथों में मेहंदी डिजाइन भरकर लगा सकती हैं. रचने के बाद यह बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लगती है.

Uma Sharma

Recent Posts

बिहार में BJP की बढ़ी ताकत, दो निर्दलीय MLC ने थामा कमल का दामन

BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…

9 minutes ago

AI का सहारा लेकर भर्ती बढ़ाने की कोशिश में जैश, मसूद अजहर के नाम पर बनाया जा रहा नया प्रोपेगेंडा

Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…

23 minutes ago

‘न घर, न बाहर, न थाना’, आखिर कहां सुरक्षित हैं महिलाएं? न्याय मांगने गई पीड़िता से पुलिसकर्मी ने किया दुष्कर्म

झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…

1 hour ago

निधि राजदान संग नए सफर पर उमर अब्दुल्ला, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की खुशखबरी

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…

1 hour ago

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ‘मामा’ की जमानत याचिका खारिज, जानिए कौन है दीपक खत्री?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…

1 hour ago