देश

बुजुर्ग महिला को रोते देखकर Noida CP लक्ष्मी सिंह ने लगाया गले, कुर्सी पर बिठाकर सुनी समस्या

Noida CP Lakshmi Singh: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में नोएडा पुलिस लगातार अपराधियों की कमर तोड़कर अपराध पर लगाम लगाने में जुटी हुई है. वहीं दूसरी ओर खुद सीपी लक्ष्मी सिंह जनता के बीच पुलिस की छवि को मित्र पुलिस की धारणा में बदलने की कोशिश कर रही हैं. यही वजह कि अक्सर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह की ऐसी तस्वीरें सामने आती रहती हैं जो मानवता की मिसाल पेश करती हैं.

बुजुर्ग महिला को CP ने लगाया गले

एक ऐसी ही तस्वीर सीपी लक्ष्मी सिंह की सामने आई है. जिसकी जमकर तारीफ हो रही है. दरअसल, सूरजपुर स्थित कमिश्नरेट कार्यालय के परिसर में मीडिया सेल के लोकार्पण के बाद सीपी लक्ष्मी सिंह अपने दफ्तर की ओर जा रही थीं, तभी एक बुजुर्ग महिला उनके पास पहुंची और बिलख-बिलख कर रोने लगी. इसपर सीपी लक्ष्मी सिंह ने तुरंत बुजुर्ग महिला को गले से लगा लिया. इसके बाद उसे अपने साथ कार्यालय के अंदर लेकर गईं और कुर्सी पर बिठाकर उनकी समस्या को सुना.

सीपी ने कुर्सी पर बिठाकर सुनी महिला की फरियाद

बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनकी बेटी पिछले तीन साल से गायब है और एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस-थाने के चक्कर लगा रही हैं. बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसकी बेटी तीन साल पहले सेक्टर 12 स्थित घर से मेहंदी लाने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. जिसके बाद से अब तक उसका पता नहीं चला है.

यह भी पढ़ें- जानें क्या होता है Robot Tax; आखिर क्यों स्वदेशी जागरण मंच ने उठाई है ये बड़ी मांग?

बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराने के लिए तभी से पुलिस थाने और अधिकारियों के चक्कर काट रही हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है. इसपर सीपी लक्ष्मी सिंह ने तत्काल FIR दर्ज करने के साथ ही उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए. वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग महिला की बेटी शादी कर अपनी मर्जी से युवक के साथ रह रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन के पासपोर्ट रिलीज मामले पर सुप्रीम कोर्ट 2 नवंबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन द्वारा अपना पासपोर्ट रिलीज करने की मांग को…

31 minutes ago

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…

48 minutes ago

करवा चौथ पर आपके शहर के स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का पूरा अपडेट

करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…

50 minutes ago

SIR मामले पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 नेताओं को जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…

1 hour ago

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

2 hours ago