भगवान गणेश.
Vastu Tips for Ganesh Picture or Statue: हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य कहा गया है. विघ्नहर्ता के रूप में इनकी पूजा अमूमन हर सनातनी के यहां की जाती है. वास्तु शास्त्र में भी भगवान गणेश की मूर्ति से जुड़े खास और प्रभावशाली वास्तु टिप्स बताए गए हैं. वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि अगर घर में सही विधि से गणेश जी की तस्वीर लगाई जाए तो अनेक प्रकार के वास्तु दोष स्वतः दूर हो सकते हैं. जब घर का वास्तु सही रहता है तो घर-परिवार में रहने वालों का जीवन भी खुशहाल नजर आता है. ऐसे में आइए वास्तु शास्त्र के अनुसार, जानते हैं कि घर में किस प्रकार भगवान गणेश की तस्वीर लगाना सही रहेगा.
गणेश जी की तस्वीर में कई बार उनका सूंड़ दाईं ओर तो कई बार बाईं ओर मुड़ा हुआ रहता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाईं सूंड़ वाले गणेश जी सौम्य रूप के परिचायक हैं. भगवान गणेश के इस स्वरूप की पूजा से मोक्ष की प्राप्ति होती है, ऐसी मान्यता है. वहीं, दाईं सूंड़ वाले गणेश जी की प्रतिमा की पूजा से तमाम प्रकार के सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस घर में पूरब की ओर गणेश जी की तस्वीर लगी होती है, वहां वास्तु दोष नहीं रहता. ऐसे में घर में भगवान गणेश की तस्वीर लगाने से पहले इस बात का हमेशा ख्याल रखें.
घर में भगवान गणेश की लगाने से पहले हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि वह टॉयलेट या उसके आसपास ना हो. इसके अलावा गणेश जी के चित्र को ऐसी जगहों पर भी ना लगाएं जहां स्वच्छता ना हो.
घर के मुख्य द्वार पर अगर गणेश की जी तस्वीर लगानी हो तो इस बात का ख्याल रखें कि दूसरी तरफ ठीक उसी स्थान पर गणपति का चित्र लगाएं जहां दोनों की पीठ मिलती हो.
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर दक्षिणमुखी घर है तो भगवान गणेश की ऐसी तस्वीर लगाएं जिसमें उनका सूंड़ दाहिनी ओर हो. सुख और समृद्धि के लिए भगवान गणेश की ऐसी तस्वीर लगाई जाती है.
बुधवार, भगवान गणेश को समर्पित माना गया है. इसलिए इस दिन भगवान गणेश को 21 दूर्वा की एक गांठ गणपति को अर्पित करें. साथ ही उन्हें मोदक, लड्डू इत्यादि भी अर्पित करें. इसके अलावा उन्हें फूल और सिंदूर अर्पित करें. इस दौरान ध्यान रहे कि भगवान गणेश को तुलसी भूल से भी ना चढ़ाएं. गणपति को तुलसी चढ़ाना शास्त्रों में निषेध माना गया है.
यह भी पढ़ें: इस साल 118 दिनों तक नहीं होंगे शुभ कार्य, इन नियमों को भूलकर भी ना करें नजरअंदाज
मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के हालिया आरोपों ने भाजपा के भीतर अंदरूनी…
झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…
UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…
UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…