Eye Care Tips: आज के डिजिटल युग में मोबाइल और लैपटॉप का अधिक उपयोग हमारी आंखों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है. लगातार स्क्रीन पर काम करने से आंखों में जलन, थकान, ड्राईनेस और धुंधलापन जैसी समस्याएं आम हो गई हैं. यदि इन लक्षणों को नजरअंदाज किया जाए, तो समय के साथ आंखों की रोशनी भी कमजोर हो सकती है.
लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ आसान से नेचुरल उपायों को अपनाकर हम आंखों की सेहत को बनाए रख सकते हैं और आंखों पर तनाव को कम कर सकते हैं. आइए जानते हैं आंखों की देखभाल के लिए जरूरी कुछ बेहद असरदार टिप्स.
अगर आप दिनभर लैपटॉप या मोबाइल स्क्रीन पर काम करते हैं, तो हर 20 मिनट के बाद, 20 फीट दूर किसी वस्तु को कम से कम 20 सेकंड तक देखें. इससे आंखों की मसल्स को आराम मिलता है और थकान कम होती है. यह आदत डिजिटल आई स्ट्रेन से बचाती है.
स्क्रीन आपकी आंखों से कम से कम एक हाथ की दूरी पर होनी चाहिए. मॉनिटर या मोबाइल की पोजीशन आंखों के स्तर से थोड़ी नीचे रखें. इससे तेज रोशनी सीधे आंखों में नहीं पड़ती और आंखों में जलन या दर्द से बचाव होता है.
ये भी पढ़ें: अब पूरी तरह से कंट्रोल होगा Blood Sugar, वैज्ञानिकों ने खोज निकाला यह ‘Natural’ उपाय..?
स्क्रीन पर लगातार देखने से लोग पलकों को झपकाना भूल जाते हैं, जिससे आंखें सूखने लगती हैं.बार-बार पलक झपकाने से आंखें नम बनी रहती हैं. इससे ड्राईनेस और जलन की समस्या से राहत मिलती है.
आपकी डाइट में ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल होने चाहिए जो आंखों की रोशनी को बनाए रखने में मदद करें: पालक, मक्का (कॉर्न), पपीता जैसे फूड्स में ल्यूटिन और ज़ियाक्सैंथिन नामक एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं. ये तत्व आंखों को ब्लू लाइट से सुरक्षा प्रदान करते हैं और दृष्टि को लंबे समय तक ठीक रखते हैं.
रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें. नींद की कमी से आंखों पर तनाव और थकान बढ़ जाती है, जिससे उनकी कार्यक्षमता घटती है. पर्याप्त नींद से आंखों को रीफ्रेश और रिलैक्स करने का समय मिलता है.
Also Follow Bharat Express on Instagram
-भारत एक्सप्रेस
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…
केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…