खेल

Asia Cup T20: ये खिलाड़ी बना सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, औसत और शतक से रचा नया इतिहास

Asia Cup T20: टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली अव्वल हैं. कोहली के नाम सबसे शानदार औसत के साथ बल्लेबाजी का रिकॉर्ड भी दर्ज है. कोहली ने एशिया कप (टी20 फॉर्मेट) में कुल 10 मुकाबले खेले, जिसकी नौ पारियों में 85.80 की औसत के साथ 429 रन बनाए.

इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक भी देखने को मिले. टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में कोहली ने 40 चौके और 11 छक्के भी लगाए.

कोहली की ऐतिहासिक पारी और बाबर हयात का रिकॉर्ड

विराट कोहली 8 सितंबर 2022 को अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप के मुकाबले में 122 रन की नाबाद पारी खेल चुके हैं. इस पारी में कोहली ने 61 गेंदों का सामना करते हुए छह छक्के और 12 चौके लगाए थे. टीम इंडिया ने 212/2 का स्कोर बनाने के बाद 101 रन से जीत दर्ज की थी.

एशिया कप (टी20 फॉर्मेट) में ठीक इतनी ही रन की पारी हांगकांग के बाबर हयात भी खेल चुके हैं, जिन्होंने 19 फरवरी 2016 को ओमान के विरुद्ध 60 गेंदों में 122 रन बनाए थे.

ये भी पढ़ें- PM मोदी ने पुजारा को लिखा पत्र… ऑस्ट्रेलिया में मिली ऐतिहासिक जीत को किया याद

Asia Cup T20 में अन्य दिग्गज बल्लेबाज

टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में सबसे बेहतरीन औसत के मामले में दूसरे स्थान पर अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान का नाम शामिल है, जिन्होंने पांच मुकाबलों में 65.33 की औसत के साथ 196 रन बनाए.

तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के शोएब मलिक हैं, जिन्होंने चार मुकाबलों में 60.50 की औसत के साथ 121 रन अपने नाम किए. ठीक इतने ही मुकाबले में इसी औसत के साथ पाकिस्तान के सरफराज अहमद ने भी बल्लेबाजी की.

बांग्लादेश के महमुदुल्लाह लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं, जिन्होंने सात मुकाबलों में 57.66 की औसत के साथ कुल 173 रन जुटाए.

इनके अलावा, मोहम्मद रिजवान 50 से ज्यादा की औसत के साथ बल्लेबाजी करने वाले छठे और अंतिम बल्लेबाज हैं. इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने छह मुकाबलों में 56.20 की औसत के साथ 281 रन अपने खाते में जुटाए.

Also Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

42 minutes ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

56 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

1 hour ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

1 hour ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

2 hours ago