Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम का दौर जारी है. कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है जिसके कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, पहाड़ी राज्यों में बारिश कहर हनकर टूट रही है कहीं बादल फटने की खबरे सामने आ रही हैं तो कहीं, भूस्खलन से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है (Today Weather).
वहीं यूपी-बिहार के निचले इलाकों में भी जलभराव देखने को मिल रहा है जिसके कारण लोगों को दैनिका कार्य करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा ह. राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से मौसम सुहाना बना हुआ है. बीते रविवार को कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली. साथ ही ठेड़ी हवाओं के साथ गर्मी और उमस पर रोक लग चुकी है.
दिल्ली NCR के लिए आज मौसम विभाग की तरफ से बारिश की चेतावनी के साथ अलर्ट जारी कर दिया गया है. IMD ने आज पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली औक मध्य दिल्ली में तेज बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा NCR के लिए भी बारिश की हल्की फुहारों की संभावना जताई गई है (Delhi Weather Today).
वहीं तापमान की बात करें तो आज दिल्ली NCR में मौसम अच्छा और हल्का ठंड़ा रहने वाला है. तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.
ये भी पढ़ें- सितंबर आया खुशखबरी लाया! LPG गैस सिलेंडर हुआ इतना सस्ता, जानें दिल्ली-मुंबई में क्या होगा नया रेट
उत्तर प्रदेश में आज कई इलाकों में मुसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही आशंका जताई गई है कि बलिया, बहराइच, बदायूं, चंदौली, फर्रुखाबाद, गोंडा, गाजीपुर, हरदोई, कानपुर नगर, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, शाहजहांपुर, उन्नाव और वाराणसी ये सभी जिले बाढ़ से प्रभावित रहेंगे, तो लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.
वहीं बिहार की बात करें तो राज्य में एक एक बार फिर तेज बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि दरभंगा, किशनगंज, सीतामढ़ी, अररिया और आस पास के कुछ जिलों में लोगों को सावधान पहने की आशंका है. इसके अलावा दक्षिण बिहार के गया, जमुई और औरंगाबाद जैसे जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.
Also Follow Bharat Express on Instagram
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…