लाइफस्टाइल

इन 4 लोगों के किसी लिए वरदान से कम नहीं है कटहल, फायदे जानने के बाद आज ही डाइट में करेंगे शामिल

Jackfruit Benefits: आपने हर भारतीय कीचन में कटहल बनते जरूर देखा होगा. फिर चाहे वो कटल की सब्जी हो या फिर कटहल का अचार. लेकिन क्या आप जानते हैं हर साल 4 जुलाई को ‘जैकफ्रूट डे’ क्यों मनाया जाता है. जैकफ्रूट, जिसे हिंदी में कटहल कहा जाता है, न केवल स्वादिष्ट फल है, बल्कि पोषण और स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. यह फल और सब्जी दोनों रूपों में खाया जाता है. इसके कई लाभ हैं, विशेष रूप से पाचन तंत्र के लिए.

‘जैकफ्रूट डे’ मनाने के पीछे उद्देश्य इस फल के पोषण, स्वास्थ्य, और पर्यावरणीय लाभों को उजागर करना है. ऐसे में आइए, जानते हैं कि कटहल पाचन तंत्र के लिए कैसे फायदेमंद है और इसे ‘जैकफ्रूट डे’ पर कैसे सेलिब्रेट किया जा सकता है.

पाचन की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए फायदेमंद

पाचन की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए कटहल काफी फायदेमंद है. इसमें उच्च मात्रा में डाइटरी फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र के लिए वरदान है. फाइबर मल त्याग को नियमित करता है, कब्ज को रोकता है और आंतों की सफाई में मदद करता है. यह आंतों में अच्छे बैक्टीरिया (प्रोबायोटिक्स) को बढ़ावा देता है, जिससे पाचन प्रक्रिया सुचारू रहती है. इसके बीज भी फाइबर से भरपूर होते हैं और इन्हें उबालकर या भूनकर खाने से पाचन तंत्र को अतिरिक्त सहायता मिलती है. ग्रामीण इलाकों में लोग कटहल के बीजों की सब्जी बनाकर भी सेवन करते हैं.

पेट के रोगों से निजात पाने के लिए रामबाण इलाज

पेट के रोगों से निजात पाने के लिए यह रामबाण इलाज है. पाचन तंत्र के अलावा कटहल का सेवन आपके हृदय के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है. इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है. साथ ही, इसमें कोलेस्ट्रॉल और सैचुरेटेड फैट की मात्रा न के बराबर होती है. कटहल का सेवन करने से वजन भी नियंत्रण में आता है. इसमें कम कैलोरी और उच्च फाइबर होने के कारण कटहल वजन प्रबंधन में मदद करता है यह लंबे समय तक पेट भरा हुआ रखता है, जिससे भूख कम लगती है.

कटहल के पर्यावरणीय लाभ

कटहल के पर्यावरणीय लाभ भी हैं. यह कम संसाधनों में उगाया जाने वाला फल है जिससे पर्यावरण को लाभ पहुंचता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

50 लग्जरी कारें, हाई-प्रोफाइल मेहमान और शराब की बोतलें… बिल्डर की बर्थडे पार्टी में LCB की रेड से हड़कंप

Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…

11 minutes ago

Cyclone Alert: 2 नवंबर से फिर मचेगी तबाही? 3 राज्यों पर मंडराया नए चक्रवाती तूफान का खतरा, IMD का रेड अलर्ट

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…

37 minutes ago

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

51 minutes ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

1 hour ago

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

2 hours ago