लाइफस्टाइल

Health Tips: सेहत के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है गुड़ की चाय, इन बीमारियों से होता है बचाव

Jaggery Tea Benefits: आपको भी प्रतिदिन सुबह उठकर दूध वाली चाय (MilK Tea) पीने की आदत जरूर होगी. जिसमें रिफाइंड चीनी का यूज किया जाता है. जो सीधा आपकी सेहत पर गलत प्रभाव डालती है. अगर आप चाय के शौकिन हैं तो आप चीनी की जगह गुड़ (Jaggery Or Gur) का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये एक ऐसा इंग्रीडिएंट है जो स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है. आइए जानते हैं कि गुड़ वाली चाय पीने के क्या फायदे (Jaggery Tea Benefits) होते हैं.

गुड़ वाली चाय पीने के फायदे (Jaggery Tea Benefits)

इम्यूनिटी मजबूत होती है

गुड़ की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों के मौसम में इसका सेवन करना फायदेमंद होता है. बदलते मौसम में लोग बीमार होने लगते हैं. अगर आप गुड़ वाली चाय पीते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट होगी और डाइजेशन भी स्वस्थ रहेगा. आप चाय में दालचीनी, अदरक, तुलसी भी डाल सकते हैं. दरअसल, गुण में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस और आयरन जैसे तत्व मौजूद होते हैं. ये बीमारियों से बचाव करने में मदद करते हैं और इम्यून सिस्टम में भी सुधार होता है.

पाचन को रखे दुरुस्त

अगर आप गुड़ वाली चाय पीते हैं तो आपका डाइजेशन स्वस्थ रहेगा. इसकी चाय बाउल मूवमेंट को बढ़ाती है. लगातार गुड़ वाली चाय का सेवन करने से डाइजेस्टिव एंजाइम्स एक्टिवेट हो जाते हैं और कब्ज ग्रस्त लोगों को राहत मिलती है.

वजन घटाने में है कारगर

गुड़ में मौजूद न्यूट्रिएंट्स, बॉडी की एक्स्ट्रा कैलोरी को कम करने में मदद करते हैं. गुड़ वाली चाय का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है. अगर आपको अपना वजन कम करना है तो आप चाय पीना शुरू कर दें.

ये भी पढ़ें: Back Pain Treatment: क्या आप भी कमर दर्द से हैं परेशान? तो आज ही करें ये आसान उपाय, जल्द मिलेगा राहत

एनीमिया करे दूर

गुड़ में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो बॉडी में हीमोग्लोबिन का संतुलन बनाए रखता है. अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो नियमित रूप से गुड़ की चाय का सेवन करें. इससे शरीर की आयरन की आवश्यकता पूरी होती है.

जोड़ों के दर्द को करे कम

अगर आप जोड़ों के दर्द और हड्डियों से संबंधित परेशानियों से जूझ रहे हैं तो गुड़ की चाय पीएं. गुड़ में विटामिन और खनिज जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो इन समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

2 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

16 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

20 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

42 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

46 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

1 hour ago