लाइफस्टाइल

Kargil Vijay Diwas 2025:‘वतन पे जो फिदा होगा, अमर वो नौजवां होगा,’ कारगिल दिवस पर इन संदेशों के जरिए दें वीरों को श्रद्धांजलि

Kargil Vijay Diwas 2025: हर साल 26 जुलाई को भारत में कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas 2025) के रूप में मनाया जाता है. ये दिन सभी भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक है. आज ही के दिन 1999 में भारतीय सेना ने लद्दाख में कारगिल की बर्फीली चोटियों पर लगभग तीन महीने तक चली लड़ाई के बाद विजय की घोषणा करते हुए “ऑपरेशन विजय” की सफल परिणति की घोषणा की थी. युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के उपलक्ष्य में इस दिन को ‘कारगिल विजय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है. कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas 2025) के आते ही हर किसी के मन में देशभक्ति की लहर दौड़ जाती है. ऐसे में इस खास दिन पर हम आपके लिए कुछ देशभक्ति से भरे संदेश लेकर आए हैं, जिससे आप वीरों को श्रद्धांजलि दे सकते हैं.

इन संदेशों के जरिए दें वीरों को श्रद्धांजलि (Kargil Vijay Diwas 2025)

किसी गजरे की खुशबू को महकता छोड़ आया हूं,
मेरी नन्ही-सी चिड़िया को चहकता छोड़ आया हूं
मुझे छाती से अपने तू लगा लेना ऐ भारत मां,
मैं अपनी मां की बांहों को तरसता छोड़ आया हूं.

वतन पे जो फिदा होगा, अमर वो नौजवां होगा
रहेगी जब तलक दुनिया, यह अफसाना बयां होगा!
कारगिल विजय दिवस की बधाई

खून वतन के शहीदों का रंग लाया है,
उछल रहा है जमाने में नाम-ए-आजादी

क्या लोग थे वो दीवाने
क्या लोग थे वह अभिमानी
जो शहीद हुए हैं उनकी
जरा याद करो कुर्बानी…

ये भी पढ़ें: कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि

दिलों में हौसले का तूफान लिए फिरता हूं,
मैं हिंदुस्तान हूं, पानी से भी दिए जलाने का हुनर लिए फिरता हूं

देशभक्ति की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है
तिरंगा फहराएंगे, शहीदों को सिर झुकाएंगे
जय हिंद जय भारत! जय कारगिल के वीर जवान

इस देश का जवान, जो हर भय से निर्भीक है
वो जवान देश के लिए तुमसे ज्यादा गंभीर है
जिसकी दहाड़ से दुश्मन भी थर-थरा रहा
वो जवान मेरा वीरता, पराक्रम और शौर्य का प्रतीक है
जला अस्थियां बारी-बारी

देशभक्तों की चिताओं पर हर साल लगेंगे मेले
मां के चरणों में जो सोया, वो कारगिल का सैनिक था

कारगिल के वीर सैनिकों को हमारा वंदन और नमन
वीर जवानों के बलिदान ने देश को विजयी बनाया…
भारत की वीरगाथा लिखने वाले शहीद भाई
आप हमारा गर्व और हैं शान…

मरना है मुझे मेरे वतन में, लौटूंगा तिरंगे के कफन में
तिरंगा है मेरी जान, कभी नहीं होने दूंगा इसका अपमान

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

3 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

45 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

49 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

1 hour ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

1 hour ago