लाइफस्टाइल

पाचन से लेकर तनाव कम करने तक…पुरुषों की हर समस्या का समाधान है ये बीज, जानें अन्य बड़े फायदे

Kaunch Beej Health Benefits: कौंच बीज एक छोटे से बीज की तरह दिखता है, लेकिन इसमें बड़ी ताकत और गुण छुपे होते हैं. यह हमारी सेहत का खजाना है, जिसे आयुर्वेद ने सदियों से अपनाया है. यह एक खास औषधीय पौधा है जो बेल के रूप में उगता है. इसके बीज भूरे और काले रंग के होते हैं. भारत में इसे काफी समय से आयुर्वेदिक चिकित्सा के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है. खासकर पुरुषों की कमजोरी, कामशक्ति की कमी, मानसिक तनाव और शरीर की थकान जैसी समस्याओं में यह बहुत असरदार माना जाता है.

क्या है कौंच बीज?

कौंच बीज को वैज्ञानिक भाषा में मकुना प्रुरिएंस कहा जाता है. इसमें प्रोटीन, फाइबर, अमीनो एसिड, और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व होते हैं. ये सभी तत्व मिलकर शरीर को बेहतर तरीके से बढ़ने में मदद करते हैं. इसमें मौजूद प्रोटीन शरीर की मांसपेशियों को ताकत देता है, जिससे कमजोरी, थकावट और आलस्य दूर होता है. वहीं, फाइबर पाचन को सुधारने में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है.

इम्यून सिस्टम को बनाए मजबूत

कौंच बीज में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में मौजूद हानिकारक तत्वों को बाहर निकालते हैं और इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाते हैं.

यौन समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कारगार

आयुर्वेदिक ग्रंथों में इसे इस बीज का सबसे ज्यादा उपयोग पुरुषों को यौन समस्याओं से छुटकारा दिलाने में किया जाता है. इसे वाजीकरण, शीघ्रपतन और शुक्राणु की कमी जैसी समस्याओं के इलाज में प्रभावी माना गया है. यह बीज शुक्राणुओं की संख्या और गुणवत्ता दोनों को बढ़ाने में मदद करता है. इसके अलावा, यह टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के स्तर को संतुलित कर सकता है, जिससे कामेच्छा भी बढ़ती है. यही वजह है कि इसे ‘प्राकृतिक वियाग्रा’ भी कहा जाता है.

तनाव कम करने के लिए फायदेमंद

कौंच बीज सिर्फ यौन स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभदायक होता है. इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो तनाव, चिंता और मानसिक थकान को कम करने में मदद करते हैं. यह नर्वस सिस्टम को शांत करता है और दिमाग को बेहतर तरीके से काम करने में सहायता करता है. कुछ शोध में पाया गया है कि कौंच बीज पार्किंसन जैसी तंत्रिका रोगों में भी सहायक हो सकता है, क्योंकि इसमें डोपामिन नामक रसायन को बढ़ाने की क्षमता होती है जो मस्तिष्क के लिए बहुत जरूरी होता है.

कौंच बीज शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए करता है मदद

इसके अलावा, कौंच बीज शरीर की ताकत और सहनशक्ति बढ़ाने में भी मदद करता है. जो लोग रोज मेहनत करते हैं या थकान जल्दी महसूस करते हैं, उनके लिए यह बहुत उपयोगी हो सकता है. यह शरीर को नई ऊर्जा देता है और पूरे दिन तरोताजा बनाए रखता है. खेलकूद में भाग लेने वाले या व्यायाम करने वाले लोग भी इसका सेवन करके अपनी शक्ति और प्रदर्शन को बढ़ा सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

विशाखापत्तनम में एआई क्रांति: अदाणी कॉनेक्स और गूगल का बड़ा फैसला, जानें बिना पानी के कैसे चलेंगे मेगा डेटा सेंटर?

गूगल और अदाणी कॉनेक्स की साझेदारी में विशाखापत्तनम में बनने वाले मेगा डेटा सेंटर पारंपरिक…

22 minutes ago

विशाखापत्तनम में अदाणी का ‘मेगा प्लान’, पर्यावरण प्रेमियों के हंगामे के बाद बदली पूरी रणनीति

Adani Group News: विशाखापत्तनम में अदाणीकॉनेक्स और गूगल के प्रस्तावित AI डेटा सेंटर को लेकर…

24 minutes ago

‘नारी शक्ति से समृद्ध हो रहा यूपी..! महाअष्टमी पर सीएम योगी बोले-‘प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में…’

महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…

42 minutes ago

दुनिया में उड़ी पाकिस्तान की खिल्ली! खुद का हथियार संभलता नहीं, चले थे शेखी बघारने; देखें VIDEO

Pakistan News: डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की चीन निर्मित…

46 minutes ago

रांची में सजा स्ट्रीट फूड वाला दुर्गा पूजा पंडाल, छत से लटकते दिखे गोलगप्पे

Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…

1 hour ago