खेल

टीम इंडिया ने बर्मिंघम में रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बनाए 1000 रन

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम ने टेस्ट इतिहास में एक नया पन्ना जोड़ दिया है. इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खेले गए टेस्ट मैच में भारत ने पहली बार एक ही मैच में 1000 से ज्यादा रन बना दिए.

इससे पहले 2004 में सिडनी टेस्ट में भारत ने 916 रन बनाकर अपना सबसे बड़ा स्कोर किया था, लेकिन इस बार का आंकड़ा उस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ गया.

बल्लेबाजों ने की रन की बारिश

इस मैच में भारत की बल्लेबाजी का बोलबाला रहा. पहली पारी में टीम ने 587 रन बनाए और दूसरी पारी में 427 रन बनाकर घोषित कर दी. कुल स्कोर हुआ 1014 रन. ये भारत का किसी भी टेस्ट मैच में सबसे बड़ा कुल स्कोर है.

शुभमन गिल ने इस ऐतिहासिक प्रदर्शन में खास भूमिका निभाई. उन्होंने पहली पारी में 269 और दूसरी पारी में 161 रन बनाए. यानी अकेले उन्होंने 430 रन ठोक दिए. यह किसी भी भारतीय बल्लेबाज का एक टेस्ट में अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत योगदान है.

टेस्ट इतिहास में 1000 रन क्लब में भारत की एंट्री

क्रिकेट इतिहास में अब तक बहुत कम टीमें हैं जिन्होंने एक टेस्ट मैच में 1000 से ज्यादा रन बनाए हों. अब भारत भी इस खास क्लब में शामिल हो गया है.

इससे पहले इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज जैसी टीमें ही ऐसा कारनामा कर पाई थीं. भारत के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि अब तक यह मील का पत्थर कभी नहीं छुआ गया था.


ये भी पढ़ें- India-England Test Series: शुभमन गिल का दूसरी पारी में भी शतक, भारत ने 607 रन की बढ़त के बाद पारी घोषित की


-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

दोस्ती के लिए राजनीति में आए अमिताभ बच्चन, फिर क्यों छोड़ दी सियासत? जानें पूरा किस्सा

Amitabh Bachchan birthday: अमिताभ बच्चन ने 1984 में राजीव गांधी के समर्थन में इलाहाबाद से…

6 minutes ago

क्या कंगाल पाकिस्तान का दुनिया के नक्शे से कट गया पत्ता? विश्व बैंक के इस फैसले से क्यों मची है खलबली?

India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…

20 minutes ago

शारदीय नवरात्र की धूम: बिहार से लेकर अयोध्या और माता वैष्णो देवी के दरबार तक उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

शारदीय नवरात्र के पहले दिन देश भर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने…

29 minutes ago

संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, वैभव को करना होगा इंतजार! तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में टीम इंडिया की नजर वापसी पर है. संजू…

53 minutes ago

CJP लीडर और ध्रुव राठी की हुई रिहाई: बाहर आते ही तेवर और सख्त, क्या जंतर-मंतर पहुंचेंगे?

CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी की रिहाई के…

60 minutes ago

दिल्ली में आज खुले रहेंगे शराब के ठेके? जानिए 9-10 अक्टूबर के बाद 11 अक्टूबर का क्या है पूरा अपडेट

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें…

1 hour ago