छिपकली भगाने वाला स्प्रे
Lizard Repellent Spray: गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में सबसे ज्यादा डर कीड़े- मकौड़ें, चूहे- चीटियों, छिपकली का सताने लगता है. चूहों- चीटियों को भगाना फिर भी आसान होता है लेकिन छिपकली दीवार पर होती है, जिसे भगाना मुश्किल होता है. अधिकतर लोगों चूहों या अन्य कीड़े- मकौड़े के बजाय छिपकली से ज्यादा डर लगता है. छिपकली भगाने के लिए काफी घरेलू नुस्खे हैं लोग मोरपंख से लेकर अंडे के छिलकों तक को घरों में टांगते हैं, लेकिन उनसे छिपकली भागती नहीं है. अगर आप भी घर में छिपकली आने से परेशान हैं, तो एक आसान घरेलू नुस्खा आपकी हेल्प कर सकता है. आज इस आर्टिकल में आपको हम तीन चीजों से बनने वाला एक ऐसा स्प्रे बताएंगे, जिससे छिपकली मिनटों में छूमंतर हो जाएगी. इसे बनाना भी बेहद आसान है.
स्प्रे बनाने के लिए सबसे पहले आप नेफ्थलीन बॉल्स को ले और उसे कूटकर बारीक पाउडर बना लें. अब इसमें 2 चम्मच डेटॉल और आधा कप पानी मिलाएं. तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें, जिससे ये सब अच्छे से मिल जाए और तब इसे स्प्रे बोतल में भर लें और उन जगहों पर छिड़कें जहां छिपकलियां ज्यादा दिखाई देती हैं. जैसे कमरे के कॉनों में, खिड़कियों के आसपास, किचन की डस्टबिन, अंधेरी जगह सिंक के नीचे ज्यादातर होती है.
यह भी पढ़ें: 50 की उम्र होते ही छोड़ दें ये फूड्स, वरना हो जाएंगे 5 गंभीर बीमारियों के शिकार
नेफ्थलीन और डेटॉल की तेज महक छिपकलियों को पसंद नहीं आती हैं. जैसे ही आप यह लिक्विड पूरे रूम में स्प्रे करेंगे तो इसकी तेज महक छिपकली वह जगह छोड़कर जाने लगती हैं. छिपकलियां भगाने का ये घरेलू तरीका बाजार में मिलने वाले केमिकल स्प्रे से ज्यादा आसान और काम का साबित हो सकता है. लेकिन इसे इस्तेमाल करते वक्त हाथों में ग्लव्स और मुंह पर मास्क पहन लें. अगर घर में छोटे बच्चे या पालतू जानवर हैं, तो इस लिक्विड को उनसे दूर रखें.
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मेष राशि वालों के लिए नौकरी, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन वृषभ राशि वालों के लिए करियर,…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मिथुन राशि वालों के लिए नौकरी,…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन कर्क राशि वालों के लिए करियर, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन सिंह राशि वालों के लिए नौकरी,…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन कन्या राशि वालों के लिए नौकरी,…