Chicken Masala Recipe
Chicken Masala Recipe: हर वीकेंड पर आप कुछ स्वादिष्ट और खास खाने के लिए किसी रेस्तरां में जाते हैं. ऐसे में इस बार घर पर ट्राई करें ये चिकन मसाला रेसिपी. इसका स्वाद आपको बाहर बने चिकन का स्वाद जरूर भूला देगा. बाहर पकाए गए अधिक चिकन में तेल की मात्रा अधिक होती है, लेकिन आप इसे घर पर कम तेल में तैयार कर सकते हैं और इससे इसके स्वाद में कोई बदलाव नहीं आता. ये चिकन मसाला बहुत ही बेसिक और सिम्पल रेसिपी है, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं. आइए हम आपको बताते हैं चिकन मसाला बनाने की रेसिपी…
1/2 किलो चिकन 4 बारीक कटी हुई प्याज 2 बारीक कटा हुआ टमाटर 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच हल्दी पाउडर 1/2 चम्मच धनिया पाउडर 1 चम्मच जीरा पाउडर 5 काली मिर्च 3-4 इलायची 1 टुकड़ा दालचीनी 1 चम्मच जीरा 2 लौंग 2 तेजपत्ता 1 चम्मच गरम मसाला नमक स्वादानुसार तेल जरूरत के अनुसार पानी जरूरत के अनुसार
यह भी पढ़ें : सेहत के लिए सबसे खतरनाक हैं ये 3 फूड्स, कई बीमारियों का हो सकता है खतरा
चिकन मसाला बनाने के लिए सबसे पहले साबुत मसालों को ग्राइंडर में डाल कर दरदरा पीस लें. अब दूसरी ओर चिकन को अच्छी तरह से धो कर रख लें. अब मीडियम आंच पर एक पैन में तेल डाल कर गर्म कर लें. तेल के गर्म होते ही इसमें जीरा, तेजपत्ता और पिसे हुए मसाले डाल दें. फिर 15 से 20 सेकेंड तक भूनें. अब इसके बाद बारीक कटे प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल कर अच्छे से भून लें. अब इसमें टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर और धनिया पाउडर डाल कर 5 मिनट फिर से भूनें.
कुछ समय के बाद इसमें चिकन के पीस और स्वादानुसार नमक डाल कर मिला दें. अब 5 से 7 मिनट तक भूनें. इसके बाद अपने अनुसार ग्रेवी में पानी डाल कर पैन का ढक्कन बंद कर दें. अब हल्की आंच पर 20 मिनट तक चिकन को पकने दें. 15 मिनट बाद गरम मसाला डाल दें. इसके बाद 5 मिनट बाद आंच बंद कर दें, तैयार है चिकन मसाला. आप इसे हरे धनिया से गार्निश करें और गरमा-गरम सर्व करें.
Weather Update Today: 1 अक्टूबर 2026 को देश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और…
Delhi News: दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण रोकने के लिए सख्त कदम उठाया है.…
ATF Price Hike: 1 अक्टूबर 2026 से तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल (ATF) और कमर्शियल…
Rohit Sharma Century Celebration: वेस्टइंडीज के खिलाफ 101 रन बनाने के बाद रोहित शर्मा के…
लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज यानी 1 अक्टूबर को सोने और चांदी…
Smit Machchhar Prediction: 'आसमान में जब हालात बिगड़ते हैं तो क्रू ही आपकी जान बचाता…