आस्था

मंगल देव जल्द करेंगे मीन राशि में प्रवेश, ये राशि वाले हो जाएं सावधान! बड़े नुकसान के हैं संकेत

Mangal Gochar 2024: ग्रह और नक्षत्र समय-समय पर राशि परिवर्तन करते हैं. ग्रह-नक्षत्र का परिवर्तन राशिचक्र की प्रत्येक राशि पर असर डालता है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, शुभ ग्रह मंगल 23 अप्रैल को सुबह 8 बजकर 52 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेगा. ज्योतिष में मंगल को शुभ ग्रह कहा गया है. इसके अलावा मंगल देव को उग्रता का कारक भी माना गया है. कुंडली में जब मंगल, असंतुलित रहता है तो व्यक्ति का स्वभाव उग्र हो जाता है. ज्योतिषीय गणना के मुताबिक मंगल का राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए अच्छा नहीं है. मंगल-गोचर के दौरान किन 5 राशियों को सावधान रहना होगा? जानिए.

मेष राशि

मंगल-गोचर के दौरान मेष राशि के लोगों को खास सावधान रहना होगा. दरअसल इस दौरान करियर को लेकर खास सतर्क रहना होगा. कार्यस्थल पर या जॉब में काम को लेकर अधिक दबाव बढ़ सकता है. तरक्की के राह में कुछ परेशानियां आ सकती हैं. नौकरीपेशा वाले अगर प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो उन्हें निराशा हाथ लग सकती है. नौकरी बदलने की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है. तबादले की भी संभावना है.

सिंह राशि

मंगल का जब मीन राशि में प्रवेश होगा तो उसका असर आपकी करियर पर पड़ सकता है. काम में कुछ हद तक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. कार्यस्थल पर मिले काम को लेकर मानसिक दबाव महसूस कर सकते हैं. जिससे आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी. नौकरीपेशा वालों को कार्यस्थल पर अधिकारी काम से नाराज हो सकते हैं. साथ में काम करने वालों के साथ भी मन मुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

तुला राशि

मंगल का मीन राशि में परिवर्तन तुला राशि से जुड़े लोगों के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है. जॉब में असफलता का सामना करना पड़ सकता है. मंगल-गोचर के दौरान अधिक मेहनत करने पर भी मन के अनुकूल सफलता नहीं मिलेगी. कार्यों को लेकर व्यस्तता रहेगी. खुद का काम भी मुश्किल नजर आ सकता है. नौकरी में कार्यस्थल पर अधिकारियों का काम को लेकर दबाव रहेगा. जिसके मानसिक असंतुष्टि रहेगी.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को भी मंगल के गोचर से खास सावधान रहना होगा. करियर को लेकर किए गए तमाम प्रयासों से बावजूद भी सफलता की संभवना बहुत कम रेहगी. इस दौरान जीवन में कुछ मुश्किल और विपरीत परिस्थितयां आ सकती हैं. इस दौरान नौकरी को लेकर भी चिंता हो सकती है.

मकर राशि

इस राशि के लिए मंगल का राशि परिवर्तन बहुत अच्छा नहीं माना जा रहा है. कुल मिलाकर मंगल का यह राशि परिवर्तन औसत परिणाम देने वाला है. कार्यस्थल पर आपकी कड़ी मेहनत को नजरअंदाज किया जा सकता है. जिसकी वजह से मानसिक परेशानी होगी.

यह भी पढ़ें: सूर्य का गोचर इन 5 राशियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं! जॉब में प्रमोशन के साथ होगी खूब आर्थिक तरक्की

Dipesh Thakur

Recent Posts

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

17 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

24 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

28 minutes ago

आंगन से गायब हुआ मासूम, जंगल में मिली लाश! नवसारी की इस वारदात से दहल उठे लोग; देखें VIDEO

Leopard Attack: यूपी के बहराइच में दो तेंदुओं की चहलकदमी से दहशत का माहौल है,…

29 minutes ago

रतलाम में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी की पेड़ से बांधकर धुनाई, माफी की गुहार लगाता रहा शिक्षक, बरसती रहीं चप्पलें

Ratlam Viral Video: मध्य प्रदेश के रतलाम में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के…

47 minutes ago

‘जब तक पैर साथ देंगे…’, SIR मार्च में जया बच्चन का तेवर, राहुल-अखिलेश के साथ धरने पर बैठीं विपक्ष की नेता

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन…

52 minutes ago