लाइफस्टाइल

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि के पावन पर्व से पहले घर और पूजा स्थल की सफाई करना बेहद शुभ माना जाता है. धूप-दीप के धुएं और तेल की चिपचिपाहट से गंदे हुए मंदिर को बिना महंगे केमिकल के सिर्फ किचन की चीजों से नया जैसा चमकाया जा सकता है.

मंदिर चाहे लकड़ी का हो या संगमरमर का, सालभर धूप-दीप जलाने से तेल और धुएं के जिद्दी दाग जम जाते हैं. बाजार के महंगे क्लीनर की जगह किचन में मौजूद 10 रुपये के बेकिंग सोडा, सिरका और नींबू का इस्तेमाल करके मंदिर की अलमारी, दीवारें और चांदी के बर्तनों का कालापन आसानी से छूमंतर किया जा सकता है.

नवरात्रि से पहले मंदिर की विशेष सफाई

नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होने वाला है और माता रानी के आगमन से पहले घर के मंदिर की सफाई करना सबसे पहला काम होता है. हालांकि, सालभर धूप और दीपक जलाने के कारण मंदिर की दीवारों, शेल्फ और दरवाजों पर तेल की चिपचिपाहट, धुएं के काले निशान और चिपकने वाली गंदगी जमा हो जाती है. इसे साफ करने के लिए महंगे केमिकल वाले क्लीनर की जरूरत नहीं है, बल्कि रसोई में रखा बेकिंग सोडा ही काफी है.

लकड़ी का मंदिर चमकाने का आसान नुस्खा

लकड़ी के मंदिर पर जमी तेल की चिकनाई हटाने के लिए एक कप गुनगुने पानी में 2 चम्मच सफेद सिरका और आधा चम्मच लिक्विड डिशवॉश मिलाएं. इस मिश्रण में कॉटन या माइक्रोफाइबर कपड़ा डुबोकर अच्छे से निचोड़ लें और लकड़ी के शेल्फ व दरवाजों को पोंछें. सिरका तेल की चिपचिपाहट को तुरंत गला देता है. इसके बाद सूखे कपड़े से पोंछकर सुखा लें.

संगमरमर (मार्बल) के मंदिर से हटाएं पीले-काले दाग

अगर आपका मंदिर मार्बल का है तो 2 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा सा गुलाब जल या पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं. मार्बल पर जहां भी रोली, हल्दी या धुएं के जिद्दी दाग लगे हों, वहां इस पेस्ट को लगाएं. 10 मिनट तक छोड़ने के बाद स्पंज से हल्के हाथों से रगड़कर साफ कर दें. मार्बल बिना किसी नुकसान के मोती की तरह चमक उठेगा.

चांदी की मूर्तियां और बर्तन मिनटों में होंगे साफ

चांदी के मुकुट, दीपक और बर्तनों का कालापन दूर करने के लिए एक बर्तन में एल्युमिनियम फॉयल बिछाएं. उसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा और उबलता हुआ पानी डालें. अब चांदी की वस्तुओं को इसमें 5 मिनट के लिए डुबोकर रखें. सारा कालापन फॉयल पेपर पर आ जाएगा और चांदी बिना घिसे एकदम नई जैसी चमकने लगेगी.

यह भी पढ़ें-Glowing Skin Tips: चमकदार त्वचा के लिए छोड़ दें ये 5 आदतें, आयुर्वेद भी देता है इनसे बचने की सलाह

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

तराली प्रोजेक्ट की लागत घटाने के दावों को अदाणी ग्रुप ने किया खारिज, बताया- 56.75 करोड़ रुपये सिर्फ साइट सर्वे का खर्च

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने तराली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट की लागत कम दिखाने के…

3 hours ago

‘जीने-मरने का चुनाव…’,अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को दिया सियासी अनुशासन का पाठ

UP Election 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 86…

3 hours ago

पीएम मोदी का फिलीपींस दौरा लाएगा रंग: आसियान बाजार का गेटवे बन रहा भारत

FICCI फिलीपींस के अध्यक्ष विशाल विष्णु हथीरामानी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

4 hours ago

रोती रही मासूम, बाहर से बंद था दरवाजा… कर्नाटक में मां की खौफनाक करतूत आई सामने

कर्नाटक के कोडागु में एक महिला अपनी 8 महीने की बच्ची को सूटकेस में बंद…

5 hours ago

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, ED को मिली 7 दिन की कस्टडी

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने गिरफ्तार कर लिया…

5 hours ago

हासन से मंगलुरु की खूबसूरत वादियों के बीच दौड़ेगी वंदे भारत: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु से वर्चुअली और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलुरु जंक्शन…

5 hours ago