लाइफस्टाइल

अगर आप भी खाते हैं पनीर तो हो जाएं सावधान, वरना इन 5 बीमारियों को दे रहे हैं बढ़ावा

Paneer Side Effects:  वेजिटेरियन के लिए पनीर हेल्दी मानी जाती है, जिम हो या किसी बीमारी में हर कोई पनीर खाने की सलाह देता है. पनीर को प्रोटीन का पावरहाउस कहा जाता है, पनीर वैसे तो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है, लेकिन अगर आप इन पांच बीमारी से पीड़ित हैं तो पनीर से दूरी बना लें वरना आपकी दिक्कत बढ़ सकती है. इस आर्टिकल में आपको पनीर से होने वाली बीमारियों के बारे में बताएंगे और एक दिन में कितना पनीर खाना सेहतमंद है.

पनीर में सैचुरेटेड फैट काफी मात्रा में होता है, इसलिए जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है या जिन्हें दिल से जुड़ी बीमारी है, उन्हें ज्यादा पनीर खाने से बचना चाहिए. यदि खाने की क्रेविंग भी होती है तो 50 ग्राम पनीर खा सकते हैं. अधिक पनीर खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है.

1. वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोग

पनीर हाई प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. जिम ट्रेनर एक्सरसाइज के दौरान पनीर खाने की सलाह देते है. अगर इसे आप ज्यादा तेल, मक्खन या क्रीम के साथ बनाकर खाते हैं, तो अपका वजन तेजी से बढ़ सकता है. वजन कम करने के लिए आप लो फैट कच्चा पनीर खाएं.

यह भी पढ़ें: 21 साल, हाथ में गन: व्हाइट हाउस गेट पर गोलियां बरसाने वाला नासिर बेस्ट कौन है? पहली तस्वीर जारी

2. किड़नी मरीज

अगर आप किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं तो आप पनीर से दूरी बना लें. क्योंकि पनीर में प्रोटीन ज्यादा होता है जिसका असर किडनी पर पड़ सकता है.

3. लैक्टोज इनटॉलरेंस से पीड़ित लोग ना खाएं पनीर

कुछ लोगों को दूध और दूध से बनी चीजें डाइजेस्ट नहीं होती है या आप कह सकते हैं कि इनसे एलर्जी होती है. जिन्हें लैक्टोज इनटॉलरेंस कहा जाता है, अगर आपको भी इस तरह की समस्या है तो आप पनीर ना खाएं वरना गैस, पेट दर्द, सूजन या दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

4. हाई ब्लड प्रेशर वाले लोग

बाजार में मिलने वाले प्रोसेस्ड पनीर में नमक की मात्रा ज्यादा हो सकती है ज्यादा नमक वाला पनीर खाने से हाई बीपी वालों को दिक्कत हो सकती है, इसलिए हाई बीपी मरीज को ताजा और कम नमक वाला पनीर ही खाना चाहिए.

  • भारत एक्सप्रेस
Swati Pandey

Recent Posts

EaseMyTrip यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा, Apple Pay से अब तेजी से होगा पेमेंट

EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…

4 minutes ago

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में शामिल होंगे भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय, मीडिया के भविष्य पर रखेंगे विचार

इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…

22 minutes ago

व्यतीपात योग में पितृ पक्ष की सप्तमी श्राद्ध, जानें आज के पंचांग की खास बातें

Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…

3 hours ago