Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अगर आप भी खाते हैं पनीर तो हो जाएं सावधान, वरना इन 5 बीमारियों को दे रहे हैं बढ़ावा

पनीर को प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है, लेकिन कुछ बीमारियों में इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है. हाई कोलेस्ट्रॉल, किडनी रोग, हाई बीपी और लैक्टोज इनटॉलरेंस से पीड़ित लोगों को पनीर सीमित मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है.

पनीर से बढ़ सकती हैं ये बिमारियां

पनीर से बढ़ सकती हैं ये बिमारियां

Paneer Side Effects:  वेजिटेरियन के लिए पनीर हेल्दी मानी जाती है, जिम हो या किसी बीमारी में हर कोई पनीर खाने की सलाह देता है. पनीर को प्रोटीन का पावरहाउस कहा जाता है, पनीर वैसे तो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है, लेकिन अगर आप इन पांच बीमारी से पीड़ित हैं तो पनीर से दूरी बना लें वरना आपकी दिक्कत बढ़ सकती है. इस आर्टिकल में आपको पनीर से होने वाली बीमारियों के बारे में बताएंगे और एक दिन में कितना पनीर खाना सेहतमंद है.

पनीर में सैचुरेटेड फैट काफी मात्रा में होता है, इसलिए जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है या जिन्हें दिल से जुड़ी बीमारी है, उन्हें ज्यादा पनीर खाने से बचना चाहिए. यदि खाने की क्रेविंग भी होती है तो 50 ग्राम पनीर खा सकते हैं. अधिक पनीर खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है.

1. वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोग

पनीर हाई प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. जिम ट्रेनर एक्सरसाइज के दौरान पनीर खाने की सलाह देते है. अगर इसे आप ज्यादा तेल, मक्खन या क्रीम के साथ बनाकर खाते हैं, तो अपका वजन तेजी से बढ़ सकता है. वजन कम करने के लिए आप लो फैट कच्चा पनीर खाएं.

यह भी पढ़ें: 21 साल, हाथ में गन: व्हाइट हाउस गेट पर गोलियां बरसाने वाला नासिर बेस्ट कौन है? पहली तस्वीर जारी

2. किड़नी मरीज

अगर आप किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं तो आप पनीर से दूरी बना लें. क्योंकि पनीर में प्रोटीन ज्यादा होता है जिसका असर किडनी पर पड़ सकता है.

3. लैक्टोज इनटॉलरेंस से पीड़ित लोग ना खाएं पनीर

कुछ लोगों को दूध और दूध से बनी चीजें डाइजेस्ट नहीं होती है या आप कह सकते हैं कि इनसे एलर्जी होती है. जिन्हें लैक्टोज इनटॉलरेंस कहा जाता है, अगर आपको भी इस तरह की समस्या है तो आप पनीर ना खाएं वरना गैस, पेट दर्द, सूजन या दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

4. हाई ब्लड प्रेशर वाले लोग

बाजार में मिलने वाले प्रोसेस्ड पनीर में नमक की मात्रा ज्यादा हो सकती है ज्यादा नमक वाला पनीर खाने से हाई बीपी वालों को दिक्कत हो सकती है, इसलिए हाई बीपी मरीज को ताजा और कम नमक वाला पनीर ही खाना चाहिए.

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital