लाइफस्टाइल

Periods Pain Home Remedies: ये 3 फूड्स पीरियड्स के दर्द से दिलायेंगे राहत, नहीं लेनी पड़ेगी दवा

Periods Pain Home Remedies: आजकल खराब खान-पान के चलते लड़कियों में पीरियड की समस्याएं आना शुरू हो गई हैं. पीरियड्स के समय कुछ महिलाओं को बहुत अधिक दर्द होता हैं और वहीं कुछ लोग हैं जिनको दर्द का एहसास नहीं होता है. सच यह है कि, अगर आपको दर्द होता है या पीरियड्स के समय बहुत अधिक ऐंठन होती है, तो इससे डरना नहीं चाहिए, असल में प्रोस्टाग्लैंडिंस नामक हार्मोन के कारण होता है. जिससे मांसपेशियों में सिकुड़न आने लगती है. इससे पेट और कमर में दर्द होता है.

अगर कोई दर्द दो दिन से ज्यादा रहता है और आप अपनी नॉर्मल लाइफ के काम नहीं कर पा रहे हैं तो यह फिर नॉर्मल बात नहीं है, क्योंकि यह दिक्कतें समय के साथ बढ़ ही सकती है. ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ खास टिप्स जो पीरियड्स में होने वाले असहनीय दर्द से राहत पाने में आपकी मदद करेंगे.

पीरियड्स में केसर का करें सेवन

पीरियड के दिनों में आपको दर्द कम महसूस हो या फिर दर्द न हो, इसके लिए आपको केसर का इस्तेमाल करना चाहिए. सनशाइन स्पाइस के रूप में भी जाना जाने वाला केसर सेरोटोनिन स्तर को बढ़ाकर मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है, जो पीरियड्स से पहले कम हो जाता है. यह सिरदर्द के इलाज के लिए भी यूज किया जाता है. पीरियड पेन से छुटकारा पाने में ये आपकी मदद कर सकती हैं. वहीं, केसर का इस्तेमाल कुछ लोग पाचन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी करते हैं.

पीरियड्स के समय डार्क चॉकलेट खाएं

पीरियड के दौरान डार्क चॉकलेट खाना चाहिए. डार्क चॉकलेट में कई तरह के विटामिन्स पाए जाते हैं जो दर्द को कम करने का काम करते हैं. इसमें फिनोल और फ्लेवोनोइड जैसे एंटीऑक्सिडेंट, पोटेशियम, कैल्शियम और आयरन जैसे खनिज, थोड़ी मात्रा में ओमेगा -3 और 6 फैटी एसिड और बहुत सारा मैग्नीशियम होता है. पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए डार्क चॉकलेट इस्तेमाल किया जा सकता है. एक रिसर्च के मुताबिक 90% महिलाएं पीरियड्स के दौरान चॉकलेट खाती हैं.

किशमिश का करें सेवन

काले किशमिश में अर्गिनीन नामक एक एमिनो एसिड होता है, जिसे यह माना जाता है कि पीरियड्स के दर्द में इसका सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है. इसके अलावा, किशमिश में सेलेनियम, एंटीऑक्सीडेंट्स, और फ्लेवनॉयड्स भी होते हैं जो यौन दुर्बलता को बढ़ाने में मददगार होता है. किशमिश पोषक पोषक तत्वों से भरपूर होती है.

कई बार महिलाओं के शरीर में खून की कमी और कई अन्य कारणों की वजह से अनियमित पीरियड्स की समस्या भी होने लगती है. ऐसे में डाइट में काली किशमिश शामिल करके आप इन समस्याओं से निजात पा सकती हैं. इससे बचने के लिए आपको सुबह भीगी हुई किशमिश सेवन करना चाहिए.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

9 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

23 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

46 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

60 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

1 hour ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

1 hour ago