देश

Parag Desai: वाघ बकरी चाय के मालिक पराग देसाई पर स्ट्रीट डॉग ने किया अटैक, सड़क पर गिरने से लगी चोट के बाद मौत

Wagh Bakri Tea Group Owner Death: दिग्गज चाय कंपनी वाघ बकरी के कार्यकारी निदेशक पराग देसाई का सोमवार को निधन हो गया. पराग देसाई 49 साल के थे. बताया जा रहा है कि पराग देसाई (49) पिछले हफ्ते मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, इसी दौरान उनके ऊपर कुत्तों ने हमला कर दिया. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

वाघ बकरी कंपनी ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

कंपनी ने इंस्टाग्राम पर की गई पोस्ट में लिखा है कि “गहरे दुख के साथ, हम अपने प्रिय पराग देसाई के दुखद निधन की सूचना देते हुए दुखी हैं.” मिली जानकारी के मुताबिक, पराग देसाई अपने आवास के पास अचानक गिर गए थे. जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई थी. उसी के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हादसा उस वक्त हुआ जब उनपर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया.

बोर्ड के दो कार्यकारी निदेशकों में से एक थे पराग देसाई

बता दें कि पराग देसाई वाघ बकरी टी ग्रुप के बोर्ड के दो कार्यकारी निदेशकों में से एक थे. इसके साथ ही पराग देसाई ग्रुप सेल्स, मार्केटिंग और एक्सपोर्ट डिपार्टमेंट का नेतृत्व कर रहे थे. पराग एक टी टेस्टिंग एक्सपर्ट भी थे.

यह भी पढ़ें- Air pollution: दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा में सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI पहुंचा 313, पर्यावरण मंत्री ने बुलाई बैठक

कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने दुख व्यक्त किया

पराग देसाई के निधन पर कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने दुख व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ” “बहुत दुखद खबर आ रही है. वाघ बकरी चाय के निदेशक और मालिक पराग देसाई का निधन हो गया. गिरने के बाद उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया था. उनकी आत्मा को शांति मिले. पूरे भारत में पूरे वाघ बकरी परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

8 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

8 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

8 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

9 hours ago